कच्चे केले के आटे में है वजन घटाने का गुण, जानिए इसके और भी फायदे

हेल्थ
Updated Jun 06, 2019 | 15:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आटा तो आपने कई तरह का सुना होगा, लेकिन आज आपको केले के आटे के बारे में बता रहे हैं जो न केवल वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद है बल्कि इसके अन्य कई फायदे भी हैं।

raw banana flour
raw banana flour   |  तस्वीर साभार: Instagram

केले का आटा कच्चे केले से बनता है। इस आटे को खाना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है और साथ ही ये इतनी पोषकता से भरा है कि इसे खाने से आपके शरीर के अंदर की कई कमियां दूर हो जाएंगी। केले का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आटा उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हे ग्लूटेन से एलर्जी है। साथ ही जो वेट लॉस प्रोग्राम से जुड़े हैं। इस आटे को खाने से बहुत कम कैलोरी मिलती है इसलिए वेट लॉस में बहुत सहायक होता है। केले के आटे के बहुत से सेहत भरे फायदे आज आपको यहां बताने जा रहे हैं।

इस आटे की अकेले रोटियां नहीं बनाई जा सकतीं लेकिन इस आटे में अगर गेंहू का आटा मिला दिया जाए तो रोटिंया भी बन जाती हैं। रागी, ज्वार और बाजरे की रोटियों की तरह ही केले के आटे की रोटियां बनाई जा सकती हैं। इसका आटा कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं आइए जानें। घर पर भी बना सकते है

कच्चे केले को छील कर उसे नींबू के पानी में डुबो कर धो लें। फिर इसे कई टुकड़ों में काट कर सुखा लें। अब इस आटे को सूखा लें। जब ये सूख जाए तो इसे पीस लें। आटा तैयार हो गया। इस आटे में किसी भी तरह के प्रिसर्वेटिव की जरूरत नहीं होती। इसे आप किसी भी आटे में मिला कर कोई भी डिश बना सकते हैं। इस आटे से केक, बिस्कुट आदि भी बनाया जा सकता है और ये सेहत के लिए मैदे से कहीं ज्यादा बेहतर होता है।

विटामिन A से भरपूर है ये आटा
केले का आटा सुपरफूड से कम नहीं होता। इसमें विटामिन ए बहुत अच्छी मात्रा में होता है। ऑयरन भी होता है। साथ ही पोटेशियम भी होता है।आंखों के साथ बाल और खून की कमी में ये आटा बहुत ही फायदेमंद होता है।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल
पका केला जरूर शुगर वालों को खाने से बचना चाहिए लेकिन कच्चे केले के आटा खाना उनके शुगर को नियंत्रित करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चा केला पकने से पहले ही आटे में तब्दील हो जाता है इसलिए इसमें शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। दूसरा इसमें ग्लूटेन नहीं होता। इसलिए इसमें नेचुरल शुगर कम मात्रा काफी कम होती है। स्टार्च फ्री होने के कारण ये आसानी से पच भी जाता है और ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता बल्कि ये इंसुलीन को बढ़ाता है।

कोलेस्ट्राल को घटाने वाला
केला खनिज तत्वों से भरा होता है। इसमें विटामिन ई के अलावा जिंक, मैग्निशियम और मैग्नीज भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। आपको जान कर ये आश्चर्य होगा कि दो चम्मच केले के आटे से आपको 7 केले के बराबर पोषक तत्व मिलते हैं। ये सारे खनिज कोलेस्ट्रॉल घटाने में बहुत सहायक होते हैं। साथ ही आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ये मसल्स की टूट-फूट और निर्माण में भी बहुत सहायक हैं।

बढ़ते बच्चों को भी खिलाएं
क्योंकि केले के आटे में पोटेशियम, आयरन , कैल्सियम विटामिन ए और विटामिन सी का प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए ये बढ़ते बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये शरीर को एनर्जी भी देता है और कैलोरी कम होने के कारण ये नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

वेट लॉस को बूस्ट करता है कच्चा केला
केले का आटा ना केवल कैलोरी में कम है बल्कि ये ग्लूटेन फ्री होने के कारण मैदे की तरह नुकसान नहीं करता। इसमें फाइबर भी खूब होता है इसलिए ये देर तक पेट का भरा रखता है और पाचन के लिए भी बहुत अच्छा होता एक्सरसाइज करने के बाद अगर इस आटे का सेवन किया जाए तो ये वेट लॉस को बूस्ट करता है साथ ही शरीर को एनर्जी भी खूब देता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और आपको दिनभर एक्टिव बनाए रखेगा।

तो अपनी डाइट में केले के आटे को शामिल करना शुरू कर दें। ये कई रोगों से बचाने के साथ शरीर में कमियों को भी दूर करने का काम करेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर