गर्भवती महिलाएं जरूर खाएं अंजीर, नवजात के लिए होगा फायदेमंद

हेल्थ
Updated Nov 20, 2017 | 10:02 IST | Medha Chawla

अंजीर के 5 से 6 पीस रोज खाएं। ये पुरुषों में कमजोरी दूर करता है तो गर्भवती महिलाओं को जरूरी पोषण देने वाला माना जाता है...

दिल की बीमारियों से बचना है तो सूखा अंजीर खाएं  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई द‍िल्‍ली: अंजीर को बेहद हेल्‍दी फ्रूट माना गया है। इसे अंग्रेजी में Fig कहा जाता है और इसका सुखाया फल मेवे के रूप में बिकता है। इसका जैम भी पसंद किया जाता है। वहीं इसके फल को दूध में मिलाकर भी पि‍या जाता है। 

सेहत के लिए वरदान है अंजीर
अंजीर के फल में सल्फर, क्‍लोरीन, कॉपर जैसे तत्‍व भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है और यह विटामिन ए रिच भी होता है। अंजर में सामान्‍य मात्रा में विटामिन बी और सी भी होते हैं। 

दिल की बीमारियों से बचना है तो सूखा अंजीर खाएं। इसमें ओमेगा 3 और फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा 6 फैटी एसिड्स भी होते हैं जो शरीर को मजबूत करते हैं। अंजीर में कैल्शियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंजीर में पौटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

Also Read: Sex के बाद आ सकता है हार्ट अटैक, जानें कैसे मर्दों को है खतरा

गर्भवती महिलाएं ऐसे लें अंजीर
अंजीर को दूध में उबालकर गर्भवती महिलाओं को देना चाहिए। इससे गर्भावस्था में शरीर में लौह तत्व की कमी दूर होती है। वहीं यह नुस्‍खा पुरुष भी आजमा सकते हैं क्‍योंकि इसे पीने से यौनशक्ति बढ़ती है। 

Also Read: वजन घटाने से मूड सही करने तक, हैरान कर देंगे काजू के ये फायदे

इस तरह कर सकते हैं अंजीर का सेवन
5 से 6 अंजीर के टुकड़े करके एक कटोरी पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को आधा होने तक उबालें और ठंडा होने से पहले पिएं। इससे अंजीर के तमाम फायदे मिलेंगे। बच्‍चों के लिए 2-3 अंजीर काफी रहेंगे। 

Also Read: सेंधा नमक खाने के ये फायदे आप जरूर जानें... 

ये हैं अंजीर खाने के और फायदे
- अंजीर में फाइबर ज्‍यादा होता है जिससे ये कब्‍ज की समस्‍या दूर करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस और पेट संबंधी समस्‍याओं से राहत मिलती है। 
- ताजे या सूखे अंजीर को दूध में अच्छे से पकाकर पीने से शरीर की कमजोरी की समस्‍या दूर होती है। इससे किसी भी प्रकार की स्नायु दुर्बलता भी दूर होती है। 

सेहतमंद रहने की तमाम बातें जानें Health सेक्‍शन में... 
 

अगली खबर