Apple Peel Benefits: सेब को छीलकर खाने की गलती न करें, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग, कई कमियों को करता है दूर

Apple Benefits For Health: सेब हर किसी को पसंद होता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ लोग सेब के छिलके उतारकर खाना पसंद करते हैं। सेब के छिलकों में कई पोषक तत्व होता है जो आपकी सेहत को लाभ पहुंचाता है।

Apple Peel Benefit
Apple Peel Benefit  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सेब के छिलके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है
  • सेब को छिलके सहित खाने पर यह शरीर का फैट भी कम करता है
  • सेब के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं

Apple Peel Benefits: सेब सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फल है। सेब आपके शरीर में सभी पोषण तत्वों की कमी को पूरा कर सकता है। कुछ लोग सेब के छिलके निकालकर सेब खाना पसंद करते हैं लेकिन सेब को छिलके के साथ खाना काफी फयदेमंद है। सेब के छिलकों को हटाने का मतलब है सेब से पोषक तत्वों को हटाना। बेहद जरूरी है कि आप सेब को छीलकर नहीं बल्कि छिलके के साथ ही खाएं ताकि शरीर के लिए जरूरी फाइबर मिल सके और कब्ज जैसी बीमारियां न हों। सेब के छिलके के फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये भी पढ़ें: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है सेब का जूस, एक बार आजमाएं जरूर

इन पोषक तत्वों से भरपूर

सेब के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फोलेट, आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सेब का छिलका वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद हैं। सेब के छिलके में मौजूद क्वेरसेटिन कंपाउंड ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। वहीं डायबिटिक पेशेंट को छिलके समेत सेब खाना चाहिए। क्योंकि, यह शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसको खाने से ग्लूकोमा का खतरा कम होता है। 

सेब के छिलके खाने से घटता है वजन

अगर आप वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो कोशिश करें सेब को छिलके समेत खाएं। छिलके में ओर्सोलिक एसिड होता है, एक आवश्यक यौगिक जो मोटापे से लड़ने में मदद करता है। यह मसल फैट को बढ़ाता है और कैलोरी को जलाने में मदद करता है, जिससे मोटापे का खतरा कम होता है। आप सेब को साबुत या फिर ओट्स आदि में डाल कर खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिये किसी वरदान से कम नहीं हरा सेब, मिलते हैं ये फायदे 

खाने से पहले ये बात रखें ध्यान

सेब को छिलके सहित खा रहे हैं तो ये बात जरूर ध्यान रखें कि पहले सेब को धो लें और एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर उसके छिलके पर से कीटनाशक और मोम की कोटिंग को हटाने के लिए उन्हें 2-3 बार गुनगुने पानी से धो लें। यह आपको फल के वास्तविक स्वाद का आनंद लेने और अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर