लंबे समय तक जवां बनाए रखता है गाय का घी, ये हैं इसके 8 बेमिसाल फायदे

हेल्थ
Updated Sep 07, 2018 | 17:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Benefits of Cow's Ghee in Hindi : गाय के दूध से बना घी कई तरीके से शरीर को सेहतमंद बनाता है। यह जहां कैंसर से बचाने में मददगार है वहीं हमारी इम्‍युन‍िटी को भी मजबूत करता है। गाय के घी के ये हैं फायदे :

gaay ke ghee ke fayde
घी के फायदे   |  तस्वीर साभार: Thinkstock

Benefits of Cow's Ghee in Hindi : अगर आप ये सोच कर देसी घी से दूरी बनाए रखते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होगा तो आप गलत सोचते हैं। एक्‍सपर्ट्स कहते हैं क‍ि गाय का घी ऐसी कई बीमारियों में रामबाण का काम करता है जो सामान्यत: दवा से भी नहीं होता। गाय के घी में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपके शरीर की कई समस्याओं जन्म ही नहीं लेने देते। यही नहीं इसमें आपको जवां बनाए की अचूक शक्ति है।

आयुर्वेद में भी गाय के घी के कई फायदे गिनाए गए हैं। माना जाता है कि गाय के घी के न‍ियमित सेवन से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल की मात्रा सही रहती है तो यह शरीर में कैंसरकारक सेल्‍स को भी बढ़ने नहीं देता। माइग्रेन के मरीजों के लिए गाय का शुद्ध देसी घी रामबाण औषधि माना जाता है। यही नहीं, धारणा के उलट गाय के घी का सेवन वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है। अगर इसको त्‍वचा पर लगाया जाए तो ये बेहतरीन ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट भी है। 

यहां जानें गाय के घी के फायदे : 

  1. कोलेस्ट्रॉल कम करे : घी पर हुए शोध के अनुसार, इससे रक्त और आंतों में मौजूद कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घी से बाइलरी लिपिड का स्राव बढ़ जाता है। देशी घी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सही रखता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए अगर आप कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या से परेशान है, तो अपने आहार में गाय के घी को शामिल करें।
     
  2. कैंसर से लड़े : देसी घी में सूक्ष्म जीवाणु, एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल जैसे तत्‍व मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। गाय के घी में कैंसर से लड़ने की अचूक क्षमता होती है। इसके सेवन से स्तन तथा आंत के खतरनाक कैंसर से बचा जा सकता है। गाय का घी न सिर्फ कैंसर को पैदा होने से रोकता है बल्‍क‍ि इस बीमारी के फैलने को भी आश्चर्यजनक ढंग से रोकता है।
  3. माइग्रेन से बचाए : माइग्रेन में आमतौर पर सिर के आधे हिस्से में दर्द होता है और सिरदर्द के वक्त मितली या उलटी भी आ सकती है। इस समस्‍या से बचने के लिए गाय का घी आपकी मदद कर सकता है। दो बूंद गाय का देसी घी नाक में सुबह शाम डालने से माइग्रेन दर्द ठीक होता है। साथ ही गाय के घी नाक में डालने से एलर्जी खत्म होती है, नाक की खुश्की दूर होती है और दिमाग तरोताजा हो जाता है।
     
  4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए : देशी घी में विटामिन के2 पाया जाता है, जो ब्लड सेल में जमा कैल्शियम को हटाने का काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। देसी घी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे इन्फेक्शन से और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है।
     
  5. वेट मेंटेन रखें : देसी घी में सीएलए होता है जो मेटाबॉल्जिम को सही रखता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है। सीएलए इंसुलिन की मात्रा को कम रखता है, जिससे वजन बढ़ने और शुगर जैसी दिक्कतें होने का खतरा कम रहता है। इसके अलावा यह हाइड्रोजीनेशन से नहीं बनाया जाता है, इसलिए देसी घी खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट बनने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
     
  6. मेटाबॉल्जिम को सही रखे : देसी घी शरीर में जमा फैट को गला कर विटामिन में बदलने का काम करता है। इसमें चेन फैट एसिड कम मात्रा में होता है, जिससे आपका खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और मेटाबॉल्जिम सही रहता है। इसके अलावा खाने में देशी घी मिलाकर खाने से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है। यह मेटाबॉल्जिम प्रक्रिया को बढ़ाता है।




     
  7. दिल के लिए फायदेमंद : गाय का घी दिल समेत कई बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है। दिल की नलियों में ब्लॉकेज होने पर गाय का घी एक ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है। जिस व्यक्ति को हार्ट अटैक की तकलीफ है और चिकनाई खाने की मनाही है, वह गाय का घी खाएं, इससे दिल मजबूत होता है।
     
  8. स्कि‍न बनाए बेहतर : गाय के घी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर चेहरे की चमक बरकरार रखते हैं। साथ ही यह त्‍वचा को मुलायम और नमी प्रदान करता है और त्‍वचा को पोषण देने के साथ-साथ इसका रुखापन भी कम करता है। चेहरे पर देसी घी की रोजाना हल्‍की मालिश झुर्र‍ियों को अर्से तक दूर रखेगी। 

अगर आप देसी घी का सेवन शुरू करने जा रहे हैं तो एक बार किसी आयुर्वेद‍िक च‍िकित्‍सक की सलाह जरूर लें। इससे आपको अपनी समस्‍या के अनुसार सही मात्री में घी खाने की गाइडेंस मिलेगी। ऐसा न करने पर समस्‍या बढ़ भी सकती है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर