Badam Ke Fayde: सेहत को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाता है बादाम, जानिए इसे खाने का सही तरीका 

Benefits Of Eating Almonds: बादाम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि किसके लिए ये फायदेमंद है और किसके लिए नहीं?

Benefits of eating almonds
सेहत को फायदा ही नहीं नुकसान भी पहुंचाता है बादाम 
मुख्य बातें
  • बादाम औषधीय गुणों से भरपूर है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।
  • जानिए रोजाना बादाम खाने के फायदे।
  • इन लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम

बादाम औषधीय गुणों से भरपूर है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना बादाम खाने से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करता है। शोध के मुताबिक नियमित बादाम का सेवन करने से हार्ट अटैक का खतरा 50 फीसदी तक कम होता है। इसके साथ ही यह दिल को बेहतर तरीके से काम करने में भी मदद करता है। कई लोग भीगे हुए बादाम खाते हैं, लेकिन आप इसे सामान्य तरीके से भी खा सकते हैं।

इसके अलावा अगर चाहे तो दूध या फिर अन्य खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर बादाम का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ऐसे में इसे खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं बादाम सीमित मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा यह जरूरी नहीं कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद हो। इसलिए इसे जरूरत से ज्यादा न खाए।

बादाम खाने के फायदे

  • बादाम में कैल्शियम के गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। नियमित इसका सेवन करने से हड्डियों की बामारी होने का खतरा कम हो जाता है। कैल्शियम के गुण होने की वजह से यह दांतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। 
  • बादाम में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने का कांम करता है। पाचन क्रिया ठीक रहने से कोलोन कैंसर या फिर पेट से जुड़ी अन्य बामारी होने का खतरा कम हो जाता है।  
  • बादाम में प्रोटीन, कॉपर, मैगनीज आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में भरपूर उर्जा प्रदान करते हैं। अगर आपको कमजोरी महसूस होती या फिर सुस्त रहते हैं तो सुबह-सुबह बादाम वाला दूध पिएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
  • याददाश्त को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना बादाम का सेवन करें। इसके अलावा यह अल्‍जाइमर और अन्‍य मस्तिष्‍क संबंधी रोगों को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना भिगोकर बादाम का सेवन करें।
  • प्रसव संबंधी समस्याओं से बचने के लिए महिलाओं को रोजाना बादाम खाना चाहिए। दरअसल इसमें मौजूद फॉलिक एसिड काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा कहा जाता है जो गर्भावस्था के दौरान बादाम खाने से बच्चे अधिक स्वस्थ होते हैं। 
  • दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए बादाम खाएं। इसमें मौजूद विटामिन ई के गुण दिल की बीमारियों को दूर कर उसे बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 6 बादाम का सेवन जरूर करें।
  • बादाम में पौटेशियम और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर में रक्त संचार सुचारू बना रहता है। जिससे शरीर के हर अंग में ऑक्सीजन सही प्रकार से पहुंचती है। 

इन लोगों को नहीं खाने चाहिए बादाम

  • जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है वह बादाम का सेवन न करें। 
  • बादाम फाइबर की मात्रा होने से यह पाचन को क्रिया को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से पाचन क्रिया संबंधी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में अगर डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो बादाम का सेवन न करें।
  • किडनी में पथरी या फिर गॉल ब्लेडर संबंधी किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो बादाम का सेवन न करें।
  • अगर स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या के लिए एंटीबायोटिक दवाईयों का सेवन कर रहे हैं तो बादाम का सेवन न करें।
  • एसिडिटी की समस्या करने वाले लोगों को बादाम नहीं खाना चाहिए।
  • बादाम में कैलोरी और वसा अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो बादाम का सेवन न करें।
  • बादाम में विटामिन ई अधिक मात्रा में होता है। ऐसे में बादाम अधिक सेवन करने से सिर दर्द, थकान होने लगती है। वहीं माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो भूलकर भी बादाम का सेवन न करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर