गर्मियों में इन बीमारियों से बचाता है कच्चा आम, गुठली के भी हैं कई फायदे

हेल्थ
Updated Apr 03, 2018 | 23:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कच्चा आम गर्मियों के मौसम में न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि ये शरीर के लिए इस मौसम में खूब फायदेमंद भी होता है।

कच्चा आम  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली. गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। इसी के साथ मार्केट में आम भी आने लग गए हैं। हालांकि, अप्रैल के महीने में ज्यादातर कच्चे आम ही बाजार में दिखाए देते हैं।  वहीं, घरों में कच्‍चे आम की चटनी या कैरी का आचार और कैरी का पन्‍ना मुख्‍य तौर पर बनाया जाने लगता है। कच्चा आम गर्मियों के मौसम में न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि ये शरीर के लिए इस मौसम में खूब फायदेमंद भी होता है।

कच्चे आम में विटमिन सी की मात्रा सबसे ज्‍यादा पाई जाती है। जिस वजह से यह रक्त विकार यानी खून में होने वाली किसी भी तरह की बीमारी या अशुद्धि को ठीक कर सकता है।इसके अलावा गर्मियों में एसिडिटी की समस्या भी काफी होती है। कच्चा आम इस बीमारी के लिए भी सबसे अच्छा फल है। कच्चे आम को नमक के साथ खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, साथ ही यह बढ़ते तापमान से भी बचाता है।

kaccha aam

Read: शरीर में हीट को बढ़ाती हैं ये सब्जियां, गर्मियों में इन्हें खाने से बचें

घमोरी से दिलाता है निजात 
कच्चा आम ना केवल घमोरियों के लिए अच्छा है बल्कि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आपको सूर्य के प्रभाव से बचाते हैं।कच्चा आम शुगर में भी लाभदायक हैं। शुगर लेवल को कम करने के लिए कच्चे आम का दही और चावल के साथ खा सकते हैं।आम के जूस के ज्यादा सेवन से पसीने से सोडियम क्लोराइड और आइरन जैसे तत्व शरीर से ज्यादा नहीं निकलते हैं।आम में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर से अतिरिक्त वसा को दूर करता है। साथ ही इसमें चीनी की मात्रा कम पाई जाती है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता है।

mango

Read: धीरे-धीरे हड्डियों को खत्‍म कर रही है ये बीमारी, आप भी हो जाएं सावधान

न फेकें आम की गुठली
आम की गुठली के अंदर पाए जाने वाले बीज से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। यह पेट दर्द के अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाले अधिक रक्त स्राव को रोकता है। इसकी गुठली को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे एक से डेढ़ चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ लें। कब्‍ज होने पर ना खाएं। ऐसे में इस गर्मी में अगर आप आम खाएंगे तो इसकी गुठली को भूलकर भी कूड़ेदान न डालें।   

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर