Diet Chart Tips: अपनी उम्र के अनुसार चुनें खाना, जानें किस एज में किस चीज का करें सेवन

Diet Chart Tips: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे बीमारियां भी तेजी से शरीर को घेरने लगती है। शरीर की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। अगर सही पोषक तत्व का सेवन न किया जाए तो शरीर कमजोर पड़ने लगता है। ऐसे में हर उम्र में खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Diet Chart  According To Age
उम्र के हिसाब से बनाएं डाइट प्लान 
मुख्य बातें
  • उम्र के साथ साथ शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए उसकी जरूरत भी बदल जाती है
  • ऐसे में हर उम्र में लोगों को सही पोषण की जरूरत होती है
  • दिन भर में जो भी हम खाते पीते हैं जरूरी नहीं है कि वह शरीर के लिए फायदेमंद हो

Healthy Diet Chart Tips: अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित खाना बेहद जरूरी है, लेकिन इस बात का खास ध्यान देना होता है कि किस उम्र में किस चीजों का सेवन करना चाहिए। दरअसल उम्र के साथ शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। उम्र के साथ साथ शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए उसकी जरूरत भी बदल जाती है। ऐसे में हर उम्र में लोगों को सही पोषण की जरूरत होती है। दिन भर में जो भी हम खाते पीते हैं जरूरी नहीं है कि वह शरीर के लिए फायदेमंद हो। सही खान-पान कई बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है। लेकिन खानपान भी तभी फायदेमंद होता है, जब उसे शरीर के अनुसार खाने का सेवन किया जाए। आइए जानते हैं अपनी एज के अकॉर्डिंग कैसे चुने अपना भोजन।

Also Read- Gas and Acidity Treatment: क्या आप भी हैं एसिडिटी और गैस से परेशान, ये नुस्खे आपको कर देंगे हैरान

20-30 की उम्र में खाने में शामिल करें आयरन

20 से 30 साल के लोगों में सबसे ज्यादा टेंशन नौकरी, पढ़ाई व शादी की होती है और इन टेंशन की वजह से वह अच्छे खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इस उम्र के लोगों को अपने खाने में कैल्शियम, आयरन व फोलेट शामिल करना चाहिए। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। वहीं मस्तिष्क को तेज चलने की ताकत देता है। आयरन से शरीर में मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट मिलता है। इस उम्र के लोगों को अपने आहार में दही, दूध, दाल, मूंगफली व पालक का जूस जरूर शामिल करना चाहिए।

30- 40 की उम्र में खाने में शामिल करें मैग्नीशियम

30 से 40 साल की उम्र में कैलरीज और मैग्नीशियम पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इस उम्र में मसल घटने लगते हैं जो मेटाबॉलिज्म को कम कर देता है। मैग्नीशियम की मात्रा इस उम्र के लोगों को भरपूर एनर्जी देगी और ब्लड प्रेशर और शुगर को मेंटेन करने में भी मदद करेगी। इस उम्र के लोगों को अपने डाइट में बादाम, काजू व दूध, दही, पालक शामिल करना चाहिए।

Also Read- Belly Fat Loss Tips: पतली कमर चाहिए? डाइट में आज ही शामिल कर लें ये पांच बेहतरीन चीजें

40-50 की उम्र में खाने में शामिल करें कैल्शियम 

40 से 50 साल की उम्र में हड्डियों को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में कैल्शियम व विटामिन वाली चीजों का भरपूर सेवन करना चाहिए। कैल्शियम का सेवन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होगी। इस उम्र में लोगों को अपने भोजन में पत्तेदार सब्जी, मछली जैसी चीजों को प्लान में शामिल करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर