Colon Cleansing Foods: आंतों को साफ रखना है तो खाएं ये पौष्टिक आहार, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

Colon Cleanse Diet: कमजोर पाचन तंत्र होने से लोगों को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जैसे पेट में दर्द, गैस, अपच आदि। ऐसे में बेहद जरूरी है आंतों को साफ रखना।

Cleanse Colon With These Foods
Cleanse Colon With These Foods  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • हमारे शरीर में पेट के साथ-साथ आंतों की सफाई होना बेहद जरूरी है।
  • पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए फाइबरयुक्त आहार खाएं।
  • ऐसे आहार का सेवन करें जो आंतों की सफाई आसानी से कर दें।

खान-पान सही न होने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण अक्सर पाचन तंत्र में गड़बड़ी आ सकती है। ऐसे में बेहद जरूरी है पेट के साथ-साथ आंतों की सफाई होना। इसके लिए आहार में कुछ ऐसी चीजें शामिल करें, जो फाइबरयुक्त हो और शरीर के पौष्टिक भी हो। हम अक्सर कुछ ऐसा खा लेते हैं, जिससे पेट में कब्ज या फिर पेट में दर्द जैसी समस्या होने लगती है। कई बार इन परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए।

डायट में उन पौष्टिक चीजों को शामिल करें, जिससे हमारा पेट साफ रहे। पेट साफ रहने से हम न सिर्फ स्वस्थ रहेंगे बल्कि पूरे दिन एक्टिव भी रहेंगे। इसके अलावा पाचन क्रिया को दुरुस्त रख सकेंगे जिससे मोटापा के साथ-साथ कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसलिए ऐसे आहार का सेवन किजिए जो आपके आंतों की साफ कर दें। इन आहारों को शामिल आंतों को साफ रख सकते हैं।

  • पेट को साफ करने के लिए नींबू अहम भूमिका निभाता है। सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से आप दिनभर एक्टिव रहेंगे और इसके साथ ही पेट में बन रहा एसिड भी कम हो जाएगा। इसके अलावा पेट संबंधी परेशानियों से दूर रहेंगे।
  • ब्रोकली बेहद फायदे की चीज है, यह लीवर के साथ आंतों के लिए फायदेमंद है। इसे आप कच्चा या फिर उबाल कर खा सकते हैं। ब्रोकली को आप कई तरीके से खा सकते हैं, सब्जी या फिर स्लाद किसी तरीके से खाना फायदेमंद है।
  • पालक में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, ऐसे में पालक की सब्जी खाने से पेट संबंधी समस्या दूर हो जाती हैं। पालक खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और यह आंत को अच्छी तरह से साफ कर देता है। पालक में मौजूद एंटीआक्सीडेंट इम्यूनिटी पॉवर को भी बढ़ाता है।
  • फाइबरयुक्त आहार में साबुत अनाज जैसे - पास्‍ता, दलिया, दालें, आदि का सेवन कीजिए। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आसानी से पच जाते हैं। साबुत अनाज फाइबरयुक्त होता है, जो आंत को पूरी तरह से साफ कर देते हैं। 
  • मछली ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है, इसके सेवन से आंत साफ हो जाता है। बता दें कि मछली में पाया जाने वाला ऑयल पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है।
  • लहसुन औषधीय गुण पाए जाते हैं जो खाने में स्वाद को ही नहीं बल्कि शरीर इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाता है। लहसुन में मौजूद तत्व आंतों में जमा हुआ मैल को बाहर कर देता है। 
  • ग्रीन टी हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है, इसमें पाए जाने वाले एंटीआक्सीडेंट हमारे शरीर गंदे व विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।
  • फलों में एंटीआक्सीडेंट और फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से आप न सिर्फ अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रख सकते हैं बल्कि आंते भी स्वस्थ रहेंगी। रोजाना डायट में फलों के जूस को शामिल करें यह आंतों को अच्छी तरीके से साफ कर देता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर