देसी घी के फायदे, तेजी से कम होता है मोटापा, जानिए कैसे

हेल्थ
Updated Oct 19, 2018 | 14:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Desi Ghee health benefits weight loss diet tips: देसी घी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है। यह ना सिर्फ आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि वजन भी तेजी से कम करने में सहायक होता है।

Desi Ghee health benefits weight loss diet tips
देसी घी से कम होता है मोटापा।  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नई दिल्ली: घी को लेकर हमेशा से थोड़ा विवाद रहा है कि इससे वजन कम होता है या फिर घटता है। आयुर्वेद की माने तो घी का उचित तरीके से सेवन वजन घटाने में काफी कारगर होता है। लेकिन क्योंकि यह तैलीय खाद्य पदार्थ है लिहाजा लोगों में इसके बारे में यही धारणा है कि इससे वजन बढ़ता है। दरअसल घी दूध का ही एक रुप है। गाय या भैस का दूध एक संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध से बनी दही, छाछ, लस्सी ,छेना सभी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसलिए आयुर्वेद यह तर्क देता है कि दूध और उससे बनी घी भी लाभकारी होती है और यह वजन कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आयुर्वेद और जानकारों के मुताबिक देसी घी का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी यानी फैट को कम करता है। दरअसल घी में ऐसे तत्व होते है जो शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को उत्तेजित करता है। जब आपका पाचन तंत्र बेहतर होता है तो आपके शरीर में अतिरिक्त चर्बी तेजी से कम होती है। घी पचने में भले थोड़ा भारी होता है लेकिन यह पाचन तंत्र को बेहतर करता है इसलिए घी वजन घटाने में सहायक होता है। साथ ही घी इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है।

देसी घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिनोलिक एसिड होता है जो शरीर के फैट्स को कम करने में मदद करते हैं और साथ ही ये बेली फैट्स को भी तेजी से बर्न करता है।  घी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। 1 चम्‍मच रोज खाली पेट घी खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों को दूर भी भगाता है। यदि आपको घी का फायदा उठाना हो तो इसे खाली पेट ही खाएं। साथ ही गरम दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रात में खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।


घी से कैसे दूर होता है मोटापा 

  • घी  खाद्य पदार्थों को ब्रेकडाउन करने में मदद करता है।
  • घी से  फैट एक जगह जमा नहीं हो पाता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।
  • घी में लिनोलिक एसिड होता है जिससे वजन कम होता है। 
  • घी के सेवन से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे शरीर का फैट कम होता है।
  • घी में कुछ तत्वों की मौजूदगी से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

घी से है और भी लाभ

  1. देसी घी में पाए जाने वाला विटमिन के हृदय धमनियों की रुकावट से बचाता है। 
  2. देसी घी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है।
  3. देसी घी में एंटीकैंसर, एंटी वायरल गुण होते हैं। 
  4. देसी घी में पाए जाने वाले विटामिन और पोषक तत्व हड्डियाँ मजबूत बनाते है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
  5. देसी घी में विटामिन A, विटामिन K2, विटामिन D, विटामिन E जैसे पोषक तत्व होते हैं।
  6. Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 
अगली खबर