Shoulder Pain in Diabetes: कंधों में लगातार हो रहा है दर्द, डायबिटीज का हो सकता है लक्षण

Shoulder Pain in Diabetes: कंधों में जकड़न की समस्या को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। इस समस्या को 'फ्रोजन शोल्डर' कहते हैं, जो डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इससे राहत पाने के लिए डॉक्टर से परामर्श करें, साथ ही एक्सरसाइज भी करें, फायदा मिलेगा। 

Shoulder Pain in Diabetes
Shoulder Pain 
मुख्य बातें
  • कंधे की जकड़न हो सकता है डायबिटीज का लक्षण
  • कंधे में दर्द हो तो डॉक्टर से करें परामर्श
  • डाइट में सुधार और एक्सरसाइज से मिलेगा आराम

Shoulder Pain in Diabetes: शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने की समस्या को अक्सर हम नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, हमें लगता है कि शायद ज्यादा काम की वजह से दर्द हो गया होगा, लेकिन नहीं। ऐसा नहीं होता, शरीर के हर अंग में यदि लगातार दर्द बना हुआ है, तो ये किसी गंभीर समस्या का कारण हो सकता है।

दरअसल, आज हम बात करने जा रहे हैं कंधे के दर्द के बारे में, यदि कंधे में लगातार दर्द हो रहा है, तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों के तौर पर कंधे में सख्तपन सा महसूस हो सकता है, जो बाद में लगातार बने रहने वाला असहनीय दर्द बन सकता है। तो चलिए जानते हैं कंधे के दर्द का डायबिटीज से क्या संबंध है।

Also Read: Mushroom Benefits हार्ट से लेकर डायबिटीज तक कई बड़ी बीमारियों में फायदेमंद है मशरूम, जानें फायदे

कंधों में दर्द डायबिटीज का हो सकता है लक्षण

कंधे की जकड़न का होना

आमतौर पर लोग कंधे की जकड़न को नजरअंदाज कर देते हैं, इसे 'फ्रोजन शोल्डर' कहते हैं। अगर आपको भी ऐसी समस्या हो रही है, तो ये डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं। इसको कंट्रोल करने के लिए फिजियोथेरेपी या फिर डाइट में सुधार किया जा सकता है। अगर फिर भी आराम नहीं मिलता है तो फिर डॉक्टर को दिखना बेहतर रहेगा। 

Also Read: Prosopagnosia लोगों को पहचानने में आ रही है परेशानी, हो सकती है प्रोसोपेग्नोसिया की गंभीर बीमारी

ऐसे पाएं आराम

जिस कंधे में दर्द है, उसे दूसरे हाथ की मदद से उठाएं। फिर इसे अपने शरीर से ऊपर की तरफ लेकर आएं। फिर दर्द वाले कंधे को हल्के से स्ट्रेच करें। इसे करीब 15 से 20 सेकंड तक खींच कर रखें। हालांकि, स्ट्रेच करते वक्त ये याद रखे कि ये दबाव ज्यादा नहीं होना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। 



कंधे के दर्द से बचाव के लिए करें ये काम

यदि आपको लगातार कंधे का दर्द हो रहा है, तो इसके लिए डॉक्टर को दिखाएं, साथ ही रोज नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, ताकि कंधे में मूवमेंट हो और दर्द से राहत मिले। इसके अलावा अपनी डाइट में थोड़ा सुधार कर सकते हैं। डाइट में ऐसे चीजों को शामिल करें, जिससे मांसपेशियां मजबूत बनें। 

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर