World Arthritis Day : बहुत परेशान करता है गठिया का दर्द, जानें तकलीफ से बचने के ल‍िए क‍िन चीजों का करें परहेज

Diet chart for gathiya patient : 12 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड ऑर्थराइटिस डे मनाया जाता है। ऑर्थराइटिस यानी गठ‍िया जो जोड़ों के दर्द की समस्‍या है। अगर क‍िसी को ये तकलीफ है, तो खानपान में इन सावधान‍ियों को बरतें।

diet in arthiritis problem home remedies gathiya mein kya nahi khana chahiye World Arthritis Day
World Arthritis Day 2020   |  तस्वीर साभार: Shutterstock
मुख्य बातें
  • ठंड में गठिया का दर्द बढ़ जाता है
  • रेड मीट दर्द को बढ़ाता है जबकि मछली आपके लिए बेहतर विकल्प है
  • दूध वाली चाय के बदले ग्रीन टी और ब्लैक टी पीएं

World Arthritis Day 2020 : शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने से जोड़ों में दर्द होने लगता है. इसे ही गठिया कहते हैं। ठंड आते ही गठिया रोग के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।  

 हाथ की उंगलियों का फूलना, जोड़ों में दर्द ये सब गठिया की निशानी हैं। जैसे-जैसे ठंड बढती है गठिया के मरीजों की हालत बिगड़ती जाती है। उनके हाथ की उंगलियां फूल जाती हैं और दर्द होता है। इसी के सतह शरीर के जोड़ों में बहुत दर्द होता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस रोग के होने पर आपको अपनी डाइट में किस तरह से बदलाव करना चाहिए।  

 गठिया होने पर इन चीजों का करें सेवन  (What to eat in Arthritis)

गठिया रोग होने पर इन चीजों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।  

  1. पालक समेत हरी पत्तेदार सब्जियां आपके लिए फायदेमंद होंगी। इनका सेवन बढ़ा दें।  
  2. खाना बनाते समय उसमें प्याज और लहसुन की मात्रा बढ़ा दें। ये आपको फायदा देगा।  
  3. गठिया मरीजों के लिए अदरक भी बहुत ही फायदेमंद है। ठंड में अदरक का सेवन बढ़ा दें।  
  4. विटामिन सी से भरे फलों का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा।  
  5. दिन में कई बार नींबू पानी का सेवन भी आपको लाभ पहुंचाएगा।  
  6. पपीता और संतरा आपको खूब खाना चाहिए। 
  7. अखरोट, बादाम, मूंगफली और पिस्ता का सेवन आपके लिए स्वास्थ्यप्रद होगा।  
  8. बिना क्रीम वाला दूध, दही भी आपके लिए फायदेमंद होगा।  
  9. चाय पीने के शौकीन हैं तो ग्रीन टी और काली चाय का सेवन करें।  

 
गठिया होने पर इन चीजों को हाथ भी न लगाएं  (Gathiya mein kya nahi khana chahiye)

गठिया रोग एक ऐसा रोग है, जो बहुत जल्दी नहीं जाता, हां, दवा के असर से दर्द जरूर कम होता है, लेकिन जैसे-जैसे ये पुराना होता है परेशानी बढ़ा देता है। चलिए देखते हैं कि इस रोग के होने पर आपको किस चीजों से दूरी बनानी चाहिए।  

  1. आलू, बैंगन और टमाटर का सेवन बंद कर दें. ये आपको दिक्कत दे सकता है।  
  2. आवश्यकता से अधिक शक्कर और नमक का सेवन न करें. ये दोनों ही आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।  
  3. रेड मीट खाने से बचें। 
  4. अगर आपको शराब की बुरी लत है तो इसे जितने जल्दी हो छोड़ दें।  
     

गठिया होने का दर्द वही समझ सकते हैं, जो इस रोग से परेशान हैं। गठिया एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो किसी भी उम्र में हो सकती है। कई मामलों में तो बच्चों को भी इससे परेशान देखा गया है। ठंड के मौसम में ठंडे पानी में हाथ डालने से भी गठिया के मरीजों को बहुत दिक्कत होती है। इसलिए अपने डाइट का बखूबी ध्यान रखें।  

अगली खबर