Diseases In Men: इन बीमारियों का शिकार बनते हैं पुरुष, नजरअंदाज करना हो सकता है खतरनाक

Diseases In Men: ऐसी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती है, जो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होती है। आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में, जो पुरुषों को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ सेहत के प्रति सजग हो जाना चाहिए, अन्यथा दिक्कत हो सकती है।

Diseases In Men
Diseases  
मुख्य बातें
  • महिलाओं की अपेक्षा पुरुष ज्यादा होते हैं डिप्रेशन का शिकार
  • ये बीमारियां बनाती है पुरुषों को अपना शिकार
  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या है गंभीर

Diseases In Men: पुरुष अक्सर अपनी कामकाजी दुनिया और घर-परिवार को संभालने के लिए खुद को इतना बिजी कर लेता है कि अपने आप पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता। सेहत के प्रति ये रवैया कई बार कई खतरनाक बीमारियों की वजह बनता है। ऐसी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती है, जो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में ज्यादा होती है। आज हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में, जो पुरुषों को अपना शिकार बनाती हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ सेहत के प्रति सजग हो जाना चाहिए, अन्यथा दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इन समस्याओं के बारे में-

पुरुषों को रहती हैं इन बीमारियां का खतरा

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन
बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को होने वाली समस्याओं में सबसे आम है इकेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या। ये एक सेक्सुएल रोग है, जिससे फिजिकल रिलेशन बनाने में दिक्कत होती है। ये समस्या कई बार स्ट्रेस और डिप्रेशन का कारण भी बन सकती है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज होने का डर
खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से ब्लड शुगर बढ़ने और डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इस समस्या में बार-बार पेशाब तो लगता ही है, साथ ही थकान भी होती है। मोटापा और अनहेल्दी डाइट इस तरह की समस्या को ज्यादा बढ़ा देता है। ऐसे में इस समस्या के सामने आते ही डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी होता है।

पुरुषों को अधिक होता है डिप्रेशन
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो महिलाओं की अपेक्षा पुरुष डिप्रेशन का ज्यादा शिकार होते हैं। दरअसल, महिलाएं अपने मन की बात कह देती हैं, लेकिन पुरुष ऐसा नहीं कर पाते, जिस वजह से वो अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। ऐसे में डिप्रेशन का शिकार होने की संभावना ज्यादा रहती है।

प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है प्रोस्टेट कैंसर। इसका इलाज यदि समय से न कराया जाए, तो ये जानलेवा साबित हो सकता है। ऐसे में अगर प्राइवेट पार्ट में कोई समस्या हो, तो डॉक्टर को दिखाना ही बेहतर होता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर