भूलकर भी न करें इन बीमारियों में आम का सेवन, वरना पड़ सकता है पछताना 

हेल्थ
Updated Jun 06, 2019 | 11:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्‍या आप जानते हैं कि आम के ज्‍यादा सेवन से शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं। ज्‍यादा आम खाने से जहां वजन बढ़ता है, वहीं इसको खाने से एलर्जी भी हो सकती है।

Mangoes
Mangoes   |  तस्वीर साभार: BCCL

गर्मियां आ गईं हैं और इसी के साथ रसीले आम का भी मौसम आ गया है। विटामिन और आयरन से भरपूर आम भला किसे पसंद नहीं होता। आम के फायदों के बारे में अगर आप गिनना शुरू करेंगे तो आपको दिल से रात लग जाएगी। मीठे रसीले आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। आम सब फलों में सबसे स्‍वादिष्‍ट होता है तभी इसे फलों का राजा कहते हैं।

भारत में लगभग 12 किस्‍म के आम पाए जाते हैं, जिसमें से अल्फोंसो, चौंसा, दशहरी, लंगड़ा, केसर, बादामी आदि आम लोगों की बड़ी पसंद हैं। मगर क्‍या आप जानते हैं कि आम के ज्‍यादा सेवन से शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं। ज्‍यादा आम खाने से जहां वजन बढ़ता है, वहीं इसको खाने से एलर्जी भी हो सकती है। आम ना सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर फल होता मगर बता दें कि इसे खाने से कुछ लोगों को खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। आइये जानते हैं आम का सेवन किन किन लोगों को नहीं करना चाहिये। 

आम का सेवन करने से बचें ये लोग- 

  • जिन लोगों का पेट खराब हो जाता है उन्‍हें आम का सेवन नहीं करना चाहिये। 
  • इसे खाने से साइनस की दिक्‍कर शुरू हो जाती है। 
  • मोटापे से परेशान लोगों को आम का सेवन काफी सोच समझ कर करना चाहिये। क्‍योंकि इसमें खूब कैलोरीज पाई जाती हैं जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।
  • मधुमेह रोगियों के लिए ज्‍यादा आम का सेवन नुकसानदेह हो सकता है। यह आपके ब्‍लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। 
  • यदि आपको साफ सुथरी त्‍वचा चाहिये तो आम को लिमिटिड मात्रा में खाएं नहीं तो फोड़े, फुंसी और मुंहासों की शिकायत हो सकती है। 
  • इसको खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। 

तो अगर आपको आम खाना पसंद हैं तो इसके नुकसान को देखते हुए खुद पर थोड़ा काबू रखें और सीमित मात्रा में इस फल का मजा लें ! 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर