Japanese Weight Loss Therapy: पानी पीने के इस खास तरीके से घटा सकते हैं वजन, अपनाएं ये खास टिप्‍स

वजन कम करने के लिए जापानी वेट लॉस थेरेपी बहुत ही बेहतर उपाय है। इससे व्यक्ति की कई स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप ठीक हो जाती हैं और इस थेरेपी से जल्द ही कई किलो वजन घट जाता हैं।

Wight Loss Tips
Wight Loss Tips 
मुख्य बातें
  • वजन कम करने के लिए अपनाएं जापानी वॉटर वेट लॉस थेरेपी
  • ब्रश करने के तुरंत बाद पीएं पानी
  • खाना खाते समय न करें पानी का सेवन

Easy Steps Of Japanese Water Weight Loss Therapy: आप सब ये तो जानते ही हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पानी पीने से हमारी बॉडी न सिर्फ हाइड्रेटेड रहती है बल्कि शरीर में मौजूदा टॉक्सिन भी बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा पानी पीने से चहरे पर भी चमक आती है। अक्सर लोग अपना वजन कम करने के लिए पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का वजन घट जाता है।

जापानी वॉटर वेट लॉस थेरेपी
इस थेरेपी की खासियत यह है कि पानी की उचित मात्रा पेट में पहुंच कर उसे ठंडा रखती है और डायजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक बनाए रखती है। जापान में लोग पानी को बॉडी के लिए सबसे अच्छी दवा मानते हैं। आज हम आपको जापानीज के अनुसार पानी से वजन कम करने की इस थेरेपी के बारे में बताएंगे।

  1. इस थेरेपी के अनुसार आपको सुबह उठते ही सबसे पहले पानी पीना चाहिए। आप अपने दिन की शुरुआत खाली पेट ल्यूक वॉर्म वॉटर पीकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी बॉडी में मौजूद सारे टॉक्सिन बाहर निकलकर शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को तेजी से बढ़ाएंगे। जिसकी बजह से बॉडी में मौजूद एक्सट्रा फैट कम हो जाएगा।
  2. ब्रश करने के बाद आपको कुछ भी खाने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। अक्सर लोग ब्रश करने के तुरंत बाद खाना शुरु कर देते हैं। लेकिन जापानी लोग ब्रश करने से पहले और ब्रश करने के बाद सबसे पहले पानी पीते हैं। ऐसा करने से बॉडी में पाचन शक्ति अच्छी बनी रहती है। हमेशा पानी पीने के आधे घंटे बाद ही किसी चीज का सेवन करना चाहिए।
  3. खाना खाते समय पानी का सेवन कभी न करें। या तो आपको खाना खाने के 1 घंटे पहले ही पानी पी लेना चाहिए या खाना खाने के 2 घंटे बाद पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा बना रहता है।
  4. जापानी लेग कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीते हैं। पानी पीने के लिए हमेशा पहले किसी जगह पर आराम से बैठ जाएं। बैठने के बाद ही पानी पिएं। इन जापानी नियमों का पालन करके आप खुद ही कुछ समय बाद अपने शरीर में गजब का फर्क महसूस करेंगे।
  5. पानी को हमेशा सिप करके पिएं। एक साथ पानी को तेजी से न गटकें। आपको जल्दी-जल्दी पानी पीते रहना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया और भूख पर असर पड़ता है।

जापान में भी लोग इस वॉटर थेरेपी पर बहुत भरोसा करते हैं। वजन कम करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को आजमा कर पानी से ही अपने वजन को कंट्रोल में रखते हैं।

अगली खबर