महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं यूरिनेशन डिवाइस, इंफेक्शन से मिलेगा हमेशा के ल‍िए छुटकारा

हेल्थ
Updated Dec 11, 2018 | 00:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

महिलाओं के सामने घर से बाहर निकलने पर एक बड़ी समस्या यूरिनेशन की है। कई बार ऐसे बाथरूम मिलते हैं, जहां से इंफेक्शन साथ चला आता है। मार्केट में कुछ यूरिनेशन डिवाइस हैं कई और तरह की मुश्किलें भी दूर कर सकते है...

Urine Poblems
Urine Poblems  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली. महिलाओं जब अपने घर से बाहर कहीं निकलती हैं तो एक बड़ी समस्या यूरिनेशन की होती है। ऐसा इसलिए कि कई बार उन्हें बाथरूम नहीं मिलता तो कई बार ऐसे बाथरूम मिलते हैं, जहां से इंफेक्शन साथ चला आता है। ऐसे में कई बार फिमेल्स को घंटो अपने प्रेशर को रोक कर रखना होता है। फीमेल्स की इसी दिक्क्त को देखते हुए अब मार्केट में ऐसे यूरिनेशन डिवाइस आ चुके हैं जो उन्हें न केवल इंफेक्शन से बचाएंगे बल्कि उन्हें बाथरूम न मिलने पर यूरीन करने के ऑप्शन भी देंगे। 

पहला है पोर्टेबल यूरिनल टूल। इसे यूज कर मेल्स की तरह यूरीन पास कर सकती हैं।  जींस या पैंट पहनने वाली फीमेल्स के लिए बहुत कारगर है। इसे पर्स में रखा जा सकता है और जब जरूरत हो इसे यूज कर सकते हैं।

हाईजेनिक होने के साथ ये काफी कंफर्टेबेली हैंडल किया जा सकता है। ये सिलेकॉन में भी आता है और पेपर के रूप में भी। सिलेकॉन को रियूज किया जा सकता है आफ्टर यूज जबकि पेपर वाला डिजपोजेबल होता है।

read also :4 महीने में 21 किलो घटेगा वजन, जानें भूमि पेडनेकर का ये सीक्रेट वेट लॉस प्‍लान 
 

टॉयलेट सीट कवर 
वेस्टर्न टॉयलेट से इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा फीमेल्स को होता है। पब्लिक टॉयलेट यूज करने पर सबसे ज्यादा यूरिन या वेजाइनल इंफेक्शन का खतरा फीमेल्स को ही होता है। अब इससे घबराने की बात नहीं, क्योंकि अब टॉयलेट सीट कवर आपको इससे बचा सकेगा। ये सीट कवर आप सीट पर लगा कर टॉयलेट यूज कर सकती हैं। ये आसानी से पर्स में रखा जा सकता है। खास बात ये है कि ये 100 प्रतिशत बायोडिग्रेडेबल है और फ्लेशबल भी है।

पी सेफ सीट सेनेटाइज़र स्प्रे  
पी सेफ सीट सेनेटाइज़र स्प्रे ऐसा सेनेटाइजर स्प्रे है जिसे खास कर टॉयलेट के विषाणुओं को मारने के लिए बनाया गया है। पब्लिक टॉयलेट पर इसे स्प्रे करने के बाद टॉयलेट को यूज किया जा सकता है। ये आसानी से पर्स में आ जाता है और काफी सस्ता भी है। इसके स्प्रे के बाद इंफेक्शन जैसी दिक्कत नहीं होगी।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर