डेंगू होने पर डाइट में शामिल करें ये चीजें, बढ़ जाएगे प्‍लेटलेट्स 

हेल्थ
Updated Aug 12, 2019 | 12:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

डेंगू-मलेरिया ऐसी बीमारियां हैं जो इम्यून और प्लेटलेट्स पर ही सबसे ज्यादा असर दिखाती हैं। प्लेटलेट्स कम होने के कारण ये जानलेवा बन जाती हैं।

Dengue Fever
Dengue Fever 
मुख्य बातें
  • डेंगू में खुद को हाइड्रेट रखने का करें प्रयास
  • पानी, फलों का जूस और नारियल पानी खूब पीएं
  • डेंगू के मरीज को आराम करना बहुत जरूरी है

बरसात के बाद का मौसम डेंगू के मच्छरों के पैदा होने में मदद करता है। गर्मी और नमी इन मच्छरों के लिए फेवरेबल कंडिशन मानी गई है और यही कारण है कि जुलाई से अक्टूबर तक इस बीमारी का खतरा बना रहता है। दिक्कत ये है कि इसे मच्छर साफ पानी में भी पनपते हैं और दिन में ही काटते हैं। ऐसे में खुद को इनसे बचाना बेहद मुश्किल का काम होता है।

घर में आप खुद को मच्छररोधी चीजों से बचा सकते हैं लेकिन घर के बाहर इनसे बचना थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए रोलऑन मॉस्किटो रिप्लेसमेंट या क्रीम का यूज करना जरूरी है। इसके बाद भी यदि आप डेंगू के शिकार हो जाएं तो घबराएं नहीं।

आराम और खानपान ही है डेूंग का कारगर इलाज
डेंगू होने की पुष्टी हो जाए तो आप सबसे पहला काम ये करें कि आप घर पर आराम करना शुरू करें। इस बीमारी में आराम ही आपको आधी परेशानी से बचा सकता है। दूसरी चीज क्योंकि डेंगू में डिहाड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है इसलिए आप लिक्विड डाइट खूब लें। हर एक से डेढ़ घंटे में आप एक लीटर या इससे ज्यादा लिक्विड चीज लेते रहें। डॉक्टर की बताए प्रिस्क्रिप्शन पर दवाएं लें। बस इतना कर आप डेंगू में प्लेटलेट्स को गिरने से बचा सकते हैं। इसके बाद प्लेटलेट्स किन चीजों से बढ़ेगा आइए ये भी जान लें।

पपीते के  पत्ते का रस
रामबाण दवा है ये डेंगू में। ये तेजी से प्लेटलेट्स को बढ़ाता है। पपीते के ताजे पत्तों को पीसकर इसका रस पीना आपके शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण को बढ़ा देगा और इससे प्लेटलेट्स बढ़ेंगे और आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।

विटामिन सी युक्त फलों का रस
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए विटामिन सी युक्त फलों कर जूस पीना शुरू कर दें। साइट्रिक फ्रूट्स यानी खट्टे फल विटामिन सी से भरे होते हैं। संतरा, नींबू, आंवला, मोसम्बी, अनार आदि का जूस रोज अपने डाइट में कई बार शामिल करें। ये आपके इम्यून के साथ प्लेटलेट्स को भी बढ़ाएंगे।

हल्दी की मात्रा बढ़ा दें
डेंगू होने आप सामान्य खाना खाते रहें लेकिन उसमें हल्दी की मात्रा को बढ़ा दें। क्योंकि हल्दी में पाए जाने वाले एंटीसेप्टिक गुणों के अलावा इसमें कर्क्युमिन नामक तत्व भी होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में बेहद कारगर होता है। इतना ही नहीं हल्दी एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेशन गुणों से भी भरी होती है इसलिए डेंगू में इसे खाने से कई और फायदे होंगे।

पालक भी है बेहद फायदेमंद
पालक में आयरन ही नहीं ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है और यही कारण है कि डेंगू में से खाने से इम्यून और प्लेटलेट्स दोनों ही बढ़ते हैं। इसे आप सब्जी के रूप में खाएं या जूस-सूप की तरह लें। किसी भी रूप में आपको इसे रोज खाना होगा।

नारियल पानी खूब पीएं
डेंगू में नारियल पानी भी बेहद जरूरी है। दिन में कम से कम तीन से चार बार आपको इसे लेना ही चाहिए। शरीर में पानी की कमी को ये पूरा कर मिनिरल्स और विटामिन की कमी को भी ये दूर करता है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

खानपान पर विशेष ध्यान और आराम कर के आप डेंगू से तेजी से उबर सकते हैं। खूब लिक्विड डाइट लेना भी जरूरी होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 

अगली खबर