सेक्सोलोजिस्ट से मिलने की है सख्त जरूरत, बताएंगे ये पांच संकेत

हेल्थ
Updated Nov 21, 2017 | 19:52 IST | Shivam Pandey

शरीर और आदतों  में आएं कुछ बदलाव इस बात का संकेत देते हैं कि अब आपको सेक्सोलॉजिस्ट से मिलने की जरूरत है। यहां जानें क्या है वो संकेत

शादीशुदा लाइफ के लिए भी सेक्स काफी जरूरी है।  |  तस्वीर साभार: Indiatimes

नई दिल्ली. सेक्स प्रॉब्लम्स एक ऐसी समस्या है जिस पर बात करने से लोग अकसर कतराते हैं। शादीशुदा लाइफ के लिए भी सेक्स काफी जरूरी है। लेकिन हिचक के चलते लोगों को सेक्स संबंधित समस्याओं के बारे में कम जानकारी होती है। ऐसे में शरीर और आदतों  में आएं कुछ बदलाव इस बात का संकेत देते हैं कि अब आपको सेक्सोलॉजिस्ट से मिलने की जरूरत है। यही नहीं, इन संकेतों से ये भी पता चलता है कि कही आपको यौन संबंधित बीमारियां तो नहीं है।   

दिमाग में हमेशा आते हैं सेक्सुअल ख्याल 
हर किसी की कोई न कोई सेक्सुअल फैंटेसी होती है। लेकिन जब ये फैंटसी दिमाग में हमेशा छाए रहती हैं तो ये स्थिति आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। यही नहीं, इसे इंसान के सेक्सुअली फ्रस्टेटेड  होने का भी खतरा होता है। खासकर जब ये  फैंटेसी के कारण आपकी डेली लाइफ और आपका कामकाज का रूटीन प्रभावित हो रहा है तो ये एक साइकलॉजिकल समस्या है। ऐसे में आप जल्द से जल्द किसी थेरपिस्ट या सेक्सोलॉजिस्ट से बात करें और इस समस्या के असल कारण का पता लगायें।

sex problem

नहीं होती शारिरिक संबंध बनाने की इच्छा
कई बार पुरुष या महिला में से किसी एक को शारीरिक समस्याएं होती हैं। जिसके कारण वह या तो अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाते हैं। या फिर उन्हें शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती है। पुरुषों की शारीरिक समस्याओं में इरेक्टिकल डिसफंक्शन, प्रीमैच्योर इजैक्यूलेशन जैसी परेशानियां शामिल हैं। वहीं महिलाओं को होने वाली समस्या में  प्री-मेनोपॉज, वैजाइना ट्रॉमा आदि शामिल होती हैं। यह हार्मोनल बदलावों, प्रेग्नेंसी या फिर किसी मनौवैज्ञानिक कारण से भी हो सकता है। ऐसे में जरूरत है कि आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

sex problem

ऑर्ग्जम की समस्या 
महिलाओं में अक्सर ऑर्गज्म प्राप्त करने में असक्षमता की शिकायत होती है। कई महिलाएं अच्छे सेक्स के दौरान भी ऑर्गज्म नहीं कर पाती हैं जिससे कई बार पुरुष दुखी हो जाते हैं और अपने आपको दोष मढ़ने लगते हैं। जबकि पुरुषों को ईजैक्यूलैशन के साथ ही ऑर्गज्म होने लगता है। यदि आप पहले आप आसानी से ऑर्गज्म पा लेते थे पर अब आपको समस्याएं आ रही है तो यह भी एक तरह की यौन समस्या है। ऐसे में आपको तुरंत एक सेक्सोलोजिस्ट से बात करने की सख्त जरूरत है। 

अगली खबर