Fruits for Summer: चिलचिलाती गर्मी में रोजाना खाएं ये फल, डिहाइड्रेशन समेत कई परेशानियां रहेंगी दूर

Fruits for Summer Season: शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना गर्मियों में फलों का सेवन करें। इन फलों के सेवन से शरीर की कई परेशानियां जैसे- लू, स्ट्रोक, डिहाइड्रेश इत्यादि दूर रहेंगी। इसलिए रोजाना अपने प्लेट में ढेर सारे फलों को शामिल करें। ताकि गर्मियों में होने वाली परेशानियां दूर रहें।

Fruits for Summer
Benefits of Fruits for Summer 
मुख्य बातें
  • तरबूज से शरीर को मिल सकती है ठंडक
  • संतरा इम्यूनिटी कर सकता है बूस्ट
  • आम से पेट हो सकता है ठंडा

Fruits For Summer Heat: बढ़ती गर्मी में हमें ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए, जो आपके पेट को ठंडा रखे। ऐसे आहार में सबसे पहले हमारे दिमाग में फल और जूस का नाम आता है। गर्मियों में कई तरह के फल आसानी से मिल जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है। साथ ही इससे लू और हीट स्ट्रोक के खतरे से भी बचा जा सकता है। इन सीजनल फलों से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही गर्मियों में होने वाली पाचन की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। ऐसे में गर्मियों में अनाज के साथ-साथ हमें इन सीजनल फलों को भरपूर रूप से अपने डाइट में शामिल करने की आवश्यकता होती है।

Also Read: बच्‍चों के ल‍िए घातक हो सकता है फलों का जूस, अगर आप कर रहे हैं ये गलती तो हो जाएं सावधान

गर्मियों में खाएं ये सीजनल फल

तरबूज शरीर को रखे हाइड्रेट - तेज धूप में सबसे पहले आपको तरबूज की याद आती है। दरअसल, तरबूज में काफी सारा पानी होता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में तरबूज के सेवन से पेट को ठंडक मिलती है। साथ ही यह वजन को घटाने में भी सहायक हो सकता है। क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। वहीं, कैलोरी की मात्रा इसमें काफी कम होती है।

आम का करें सेवन - फलों का राजा आम शायद ही किसी को न पसंद हो। गर्मियों में यह बहुत ही आसानी से मिल भी जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को गर्मियों में होने वाली समस्याओं से दूर रखते हैं। हालांकि, इसमें कैलोरी अधिक होती है, इसलिए कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आम में लगभग 88 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी में आपको हाइड्रेट रख सतता है। साथ ही यह हार्ट डिजी, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से दूर रखने में आपकी मदद करता है।

Also Read: बेर कई बीमारियों से निजात दिलाने में लाभकारी, जानिए बेर के चौंकाने वाले फायदे

संतरा भी है असरदार - गर्मियों में संतरा का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। संतरा विटामिन सी का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। इसके अलावा इसमें पानी भी भरपूर रूप से होता है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रख सकता है। ऐसे में गर्मी में संतरा का सेवन शरीर के लिए हेल्दी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर