रिसर्च में हुआ खुलासा- डिप्रेशन से छुटकारा दिलाता है ये फल

हेल्थ
Updated Feb 04, 2018 | 21:42 IST | Shivam Pandey

रिसर्चर्स के मुताबिक खाने में इस फल को शामिल करने से मेंटल हेल्थ पर पॉजीटिव असर पड़ता है। वहीं, इसके बिना खाना खाने से निराशा और हताशा जैसी बीमारी हो सकती है।

खाने में अंगूर को शामिल करने से मेंटल हेल्थ पर पॉजीटिव असर पड़ता है।  |  तस्वीर साभार: BCCL

मुंबई. डिप्रेशन ऐसी बीमारी है, जिसमें आपका शरीर, मन की दशा और विचार शामिल होते है।  ऐसे में अगर आप डिप्रेशन जैसी बीमारी से बचना चाहते हैं तो अंगूर जरूर खाएं। अंगूर खाने से मनोविकार कम होता है। एक हालिया रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है।  

रिसर्चर्स के मुताबिक खाने में अंगूर को शामिल करने से मेंटल हेल्थ पर पॉजीटिव असर पड़ता है। वहीं, अंगूर रहित खाना को खाने से निराशा और हताशा जैसी बीमारी हो सकती है। ऑनलाइन 'नेचर कम्यूनिकेशंस' में पब्लिश रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि खाने में अंगूर से मिलने वाले नैचुरल तत्वों से हताशा जैसे मनोविकार कम हो सकते हैं। 

Grapes

और पढ़ें: इस उम्र में महिलाओं को होता है ऐसे कैंसर का खतरा, पहचानें लक्षण

मुख्य शोधकर्ता व न्यूयार्क के इकाह्न स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर गियूलियो मारिया पसिनेत्ती ने कहा-अंगूर रहित पोलीफिनॉल कम्पाउंड उत्तेजना से जुड़े कोशिकीय व आणविक मार्ग को निशाना बनाता है। लिहाजा इस संबंध में की गई नई खोज से निराशा व चिंताग्रस्त लोगों का इलाज संभव हो पाएगा।

depression

यह भी पढ़ें: वजन कम करता है पॉप कॉर्न, खाने से नहीं होंगी ये बीमारियां

रिसर्चर्स ने बताया कि अंगूर से तैयार बायोएक्टिव डायटरी पोलीफिनॉल तनाव प्रेरित निराशा की स्थिति से बाहर निकलने में मददगार व इस रोग के इलाज में प्रभावी हो सकता है। रिसर्च में इसका एक्सपेरिमेंट चूहे पर किया गया और पॉजीटिव रिजल्ट्स सामने आया। जाहिर है भोजन से जो पोषक तत्व हमारे शरीर को मिलता है वह रोगों की रोकथाम के लिए ज्यादा कारगर होता है।

(IANS इनपुट के साथ)

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर