वजन घटाने में मदद करता है गुजरात का ढोकला, ये है खाने का तरीका

हेल्थ
Updated Dec 17, 2017 | 16:38 IST | Shivam Pandey

ढोकला खाने से से हमारे शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है। 

ढोकला   |  तस्वीर साभार: Indiatimes

नई दिल्ली.  वैसे तो जल्द वजन घटाने के लिए आपने कई तरह के नुस्खों के बारे में सुना होगा। लेकिन गुजरात चुनाव रिजल्ट्स के बीच आज हम आपको वजन घटाने के लिए गुजराती डिश का ऐसा सीक्रेट बता रहे हैं जिसे हर कोई ट्राई कर सकता है। इस गुजराती डिश का नाम है ढोकला। आपको बता दें कि ढोकले में फैट बिल्कुल भी नहीं होता है। 

बढ़ाता है मेटाबॉलिज्म
ढोकले के नियमित सेवन से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है। इसके अलावा ढोकला खाने से पेट संबंधी भी कोई रोग नहीं होता। यदि आप 1 हफ्ते तक भी ढोकले का नाश्ते करेंगे तो आपको अपने वजन में काफी अंतर दिखेगा।इसके अलावा ढोकला खाने से से हमारे शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है। 

Dhokla

ये भी पढ़ें-सर्दियों में डाइट में इन चीजों को करें शामिल, नहीं होगी पानी की कमी

क्यों हेल्दी है ढोकला 
ढोकले का नाश्ते में सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। सुबह हमें हल्का और हेल्दी फूड लेना चाहिए। जिसके लिए ढोकला सबसे अच्छा विकल्प है। गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है। आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।

और पढ़ें-घी सेवन से कम होता है वजन, जानें इसे खाने के 5 बड़े कारण

Dhokla

Also Read: अक्षय कुमार की इस हिरोइन ने कैसे घटाया 30 किलो वजन

100 ग्राम ढोकला में होती है 160 कैलोरी 
ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें कम कैलोरी होती है।आपको बता दें कि 100 ग्राम ढोकला में केवल 160 कैलोरी होती है। इसके अलावा ढ़ोकला को खमीरी भोजन भी कहा जाता है। जैसे इडली और डोसा को। इनके लिए आटा पहले ही भीगा कर छोड़ दिया जाता है जिससे कि उसमें खमीर पैदा हो सके। ऐसे खमीर वाले भोजन मोटापा कम करने में मदद करता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर