Holi Safety Tips: होली की मस्‍ती सेहत पर ना पड़े भारी, आंख में चला जाए रंग तो अपनाएं ये सेफ्टी टिप्‍स

हेल्थ
Updated Mar 20, 2019 | 20:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

How to Protect eyes during holi: होली में अक्‍सर लोगों की आंखों में रंग चला जाता है। ऐसे में आंखों को रंग से बचाने के लिये क्‍या क्‍या उपाय किये जाएं। पढ़ें ये सेफ्टी टिप्‍स... 

Bianca Andreescu,  Happy Holi Safetytitle, Indian Wells WTA title, Justin Trudeau, Canadian Prime Minister, Tennis, WTA, Tennis News,
Happy Holi Safety  |  तस्वीर साभार: Getty Images

Holi Safety Tips: होली (Holi) का त्योहार एक तरफ अगर खुशी और उत्साह लेकर आता है तो दूसरी ओर होली के खतरनाक परिणाम भी सामने आते हैं। होली के रंग में मौजूद कठोर रसायन खुजली और जलन का कारण बन सकते हैं और खुजली करने पर ये एक्जीमा का रूप ले सकते हैं। 

होली में कृत्रिम रंगों के इस्‍तेमाल से ना सिर्फ स्‍किन को नुकसान पहुंचता है बल्‍कि अगर ये रंग आपकी आंख, कान या नाक में चला गया तो भी परेशानी पैदा हो सकती है। आंख शरीर का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। इसमें मौजूद रक्तशिराएं रंगों के प्रभाव से खराब हो सकती हैं। ऐसे में अगर होली का रंग आपकी आंखों में चला जाए तो तुरंत ही जलन शुरू हो जाती है। आइये जानते हैं कि आंखों को रंग से बचाने के लिये क्‍या क्‍या उपाय किये जा सकते हैं। 

होली खेलने पर आंख में चला जाए रंग तो क्‍या करें?

holi skin hair care

आंखों को पानी से धोएं 
अगर आंखों में गुलाल या रंग चला गया हो तो सबसे पहले उन्‍हें साफ पानी से धोएं। इस समय आंखों को रगड़ना नहीं चाहिये। इसके बाद अगर फिर भी बात न बनें तो तुरंत ही चिकित्सक से संपर्क करें। 

कान में रंग जाने पर क्या करें
पानी वाले रंग अक्‍सर कानों में चले जाते हैं। कान में रंग जाने से इंफेक्‍शन की समस्‍या हो सकती है। ऐसे में अगर पानी चला जाए तो सिर को टेढ़ा करके झटका दें ताकि कान का पानी निकल जाए। अगर कान में बहुत ही हल्‍का रंग गया है तो कानों में दूर बूंद गुनगुना सरसों का तेल डाल लें। 

होली के जीवंत त्योहार का आनंद लेने के लिए इन नुस्खों का ख्याल रखें और सुनिश्चित करें कि आपकी होली शानदार हो तथा जीवनभर के लिए यादगार हो। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से। 


 

अगली खबर