Hartalika Teej 2021: हरतालिका तीज पर व्रत रखने वाली महिलाएं ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान, जानें यह 5 बातें

Hartalika Teej 2021 Health Tips: हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन माना जाता है। ऐसे में निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं अपनी स्वास्थ्य का भी ध्‍यान रखें।

Hartalika Teej health tip, hartalika teej vrat health tips for fasting women, hartalika teej vrat health tips, health tips for nirjala vrat, health tips for fast, hartalika teej 2021 date, hartalika teej 2021, hartalika teej date 2021, hartalika teej 2021
आज व्रत रखने वाली महिलाएं इस तरह अपनी सेहत का रखें ख्याल (Pic: Itock) 
मुख्य बातें
  • हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रख रही महिलाएं भारी काम करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं अपने चिकित्सक से सलाह लेने के बाद व्रत रखें।
  • फलाहार व्रत रखने वाली महिलाएं, व्रत के दौरान फल और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते रहें।

Hartalika Teej 2021 Vrat Health Tips: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस दिन भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा-उपासना करने के साथ महिलाएं अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भी कामना करती हैं। शादीशुदा महिलाएं विशेष रूप से अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। माना जाता है कि हरतालिका तीज का व्रत करवा चौथ के व्रत से भी कठिन होता है।

तृतीया तिथि प्रारंभ होने से लेकर पारण मुहूर्त तक महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत के दौरान ना ही वह कुछ खा सकती हैं और ना ही कुछ पी सकती हैं। मगर, कुछ राज्यों में महिलाएं हरतालिका तीज पर फलाहार व्रत भी रखती हैं। ऐसे में निर्जला और फलाहार व्रत रखने वाली महिलाओं को अपनी सेहत पर खासा जोर देना चाहिए। 

व्रत रखने वाली महिलाएं भारी काम करने से बचें

हरतालिका तीज पर जो महिलाएं निर्जला व्रत या फलाहार व्रत रख रही हैं, उन्हें इस दिन भारी काम करने से बचना चाहिए। भारी काम करने से आपको जल्दी प्यास लगेगी और शरीर की ऊर्जा भी समाप्त होती जाएगी। ऐसे में भारी कामों को करने से बचें।

अपने मन को शांत रखें

व्रत के दौरान, महिलाओं को अपने मन को शांत रखना चाहिए। इस दिन गुस्सा करने से बचें। गुस्सा करने से आपके मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ सकता है जिसकी वजह से आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है। 

फलाहार व्रत रखने वाली महिलाएं पानी पीते रहें

जो महिलाएं आज यानी हरतालिका तीज पर फलाहार व्रत रख रही हैं उन्हें निरंतर पानी पीते रहना चाहिए। ऐसा करने से आप डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होंगी। इसके साथ इस दिन फल का भी सेवन करते रहें ताकि आपको थकावट ना हो और शरीर में उर्जा बनी रहे। व्रत के दौरान खाए जाने वाले ड्राइफ्रूट्स का सेवन करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए सही रहेगा।

प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

अगर प्रेग्नेंट महिलाएं यह व्रत रख रही हैं तो उन्हें अपने चिकित्सक से सलाह ले लेनी चाहिए। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप इस दिन व्रत ना रखें और अपनी सेहत पर ध्यान दें। लेकिन अगर आप यह व्रत रखना चाहती हैं तो किसी जानकार पंडित से व्रत करने के लिए आसान तरीका पूछ लें।

व्रत के बाद कैसे बनाए रखें अपनी सेहत 

हरतालिका तीज व्रत खोलते समय नारियल पानी का सेवन अवश्य करें। इससे आपके शरीर में उर्जा बनी रहेगी। इसके साथ एक बाउल पपीता या कोई अन्य फल खाएं। फल का सेवन करने के तकरीबन 1 घंटे बाद ‌पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। इस बात का ध्यान रहे कि आपका खाना ज्यादा ऑयली नहीं होना चाहिए। व्रत खोलने के बाद खट्टे फल का सेवन ना करें।

अगली खबर