पुरुषों के लिए सेहत का खजाना है भुना चना, रोजाना एक मुट्ठी खाने से शारीरिक क्षमता बढ़ने समेत होंगे ये फायदे

Health Tips: भुने चने में प्रोटीन और कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व होते हैं। इसके नियमित सेवन से थकान और कमजोरी समेत कई दूसरी शारीरिक बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Health Benefits of bhuna chana, roasted chickpeas benefits
भुने चने खाने के फायदे (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • चुने चने में कई विटामिन्स और पोषक तत्व होते हैं।
  • भुने चने को नाश्ते में खाने से शरीर को ताकत मिलती है।
  • इसके साथ दूध या अन्य चीजों को शामिल कर ज्यादा लाभ ले सकते हैं।

Health Benefits of bhuna chana: आजकल की भागदौड़-भरी जीवनशैली में खुद को सेहतमंद रखना किसी चुनौती से कम नहीं और बात जब पुरुषों की सेहत की होती है। तो ज्यादातर बैचलर्स बाहर के खाने पर निर्भर रहते हैं। इससे उनका स्वास्थ प्रभावित होता है। जिससे उन्हें थकान, कमजोरी समेत दूसरी दिक्कतें हो सकती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए भुना चना एक बेहतर विकल्प है। इसे सेहत का खजाना माना जाता है। नियमित तौर पर एक मुट्ठी भुना चना खाने से कई शारीरिक बीमारियों से छुटाकरा मिलता है। ये पुरुषों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। दूसरे लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। तो क्या हैं इसके फायदे जानिए पूरी डिटेल।

1.भुने चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन एवं अन्य कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसे रोज सुबह दूध एवं छाछ के साथ लेने से शरीर को प्रचुर मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जिससे मसल्स बनते हैं।

2.एक मुट्ठी भुने चने को सुबह नाश्ते में खाने, साथ ही एक गिलास दूध में शहद डालकर पीने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इससे थकान और कमजोरी भी दूर होती है।

3.भुने चने में फाइबर होता है। इसे खाने से पेट संबंधित समस्याएं दूर होती है। ये गैस और अपच की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसे रोज सुबह एवं शाम को खान से  पेट अच्छी तरह साफ होता है। 

4.भुना चने में मौजूद पोषक तत्व रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि करते हैं। इससे बीमारियों से बचाव होता है।

5.भुने चने के आटे यानि बेसन का हलावा खाने से अस्‍थमा, कफ और खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये हमारी इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त रखता है।

6.भुने चने में कैल्शियम भी काफी होता है। इसे नियमित रूप से खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा इससे बोन्स को लचीला एवं स्ट्रॉग बनाने वाला जूस बोन मैरो भी अच्छे से बनता है।

7.अगर किसी को बवासीर की दिक्कत है या सांस लेने में परेशानी होती है। तो भुने हुए चने को रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पी लें। ऐसा करने से अंदरूनी रोग दूर होते हैं। 

अगली खबर