Health Tips: कई समस्‍याओं में फायदेमंद है लहसुन का सेवन, जानें इसे खाली पेट क्‍यों खाना चाह‍िए

lehsun ke fayde, खाली पेट क्‍यों खाएं लहसुन : शोधकर्ताओं के अनुसार खाली पेट लहसुन का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। जानें इस बारे में व‍िस्‍तार से।

Benefits of Eating Garlic on an Empty Stomach, advantages of eating garlic on an empty stomach, benefits of eating garlic in morning, health benefits of eating raw garlic on an empty stomach, benefits of eating raw garlic empty stomach in morning, benefit
खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Pic : iStock) 
मुख्य बातें
  • शोधकर्ताओं के अनुसार खाली पेट लहसुन खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है
  • खाली पेट में लहसुन खाकर हृदय संबंधित रोगों से बचा जा सकता है
  • सुबह लहसुन का सेवन करने से किडनी के संक्रमण का खतरा कम होता है

Health Tips, Benefits of garlic: लहसुन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अनेकों तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। भारतीय व्यंजनों में इसका बड़े पैमाने पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन में खनिज, विटामिन और इम्यूनिटी को मजबूत करने वाले तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लहसुन का इस्तेमाल सदियों से कई तरह की बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। जानकारों के मुताबिक लहसुन डिप्रेशन जैसी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करता है। यदि आप लहसुन का सेवन खाली पेट रोज सुबह करें, तो आप अनेकों तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। यहां आप खाली पेट लहसुन खाने से कौन सी बीमारियां नहीं होती है, इनके विषय में जान सकते हैं।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के 9 फायदे

1. पाचन क्रिया को बनाए मजबूत

यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपकी पाचन क्रिया मजबूत हो सकती है। आप किसी भी खाने को आसानी से पचा सकते है। आपको कभी भी पाचन विकार की समस्या नहीं होगी। आपका वजन भी बहुत हद तक कंट्रोल में रह सकता है। 

2. शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में करे मदद

आप यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन को पानी के साथ मिलाकर खाएं, तो आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिल सकती है। यानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल सकता हैं। आप डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

3. डायबिटीज को रोकने में करे मदद

यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपके शरीर में रक्त शर्करा का स्तर बैलेंस में रह सकता है। आप डायबिटीज जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। 

4. टीबी जैसी बीमारियों को दूर करने में करे मदद

यदि आप रोजाना खाली पेट लहसुन का सेवन करें, तो आपको टीबी जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता हैं।

5. सर्दी खांसी भगाए 

यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको सर्दी-जुकाम और अस्थमा जैसी बीमारी कभी नहीं परेशान करेगी।

6. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

शोधकर्ताओं के अनुसार लहसुन में अनेकों तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यदि आप रोज सुबह खाली पेट इसे खाएं, तो आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल ठीक हो सकता है। आप हृदय संबंधित बीमारियों से बच सकते हैं।

7. आंखों को बनाए मजबूत

यदि आप रोज सुबह लहसुन खाएं, तो इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण आपके आंखों को मजबूत बना सकता है। आपकी आंखों की रोशनी पहले से भी तेज हो सकती है।

8. यूटीआई और किडनी के संक्रमण रोके 

यदि आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो आपको यूटीआई और किडनी इन्फेक्शन का खतरा कम हो सकता हैं। खासकर महिलाओं के लिए सुबह खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभदायक होता है। क्योंकि उनमें यह समस्या ज्यादातर देखने को मिलती है।

9. उम्र बढ़ाए 

शोधकर्ताओं के अनुसार यदि व्यक्ति रोज सुबह खाली पेट लहसुन खाएं, तो उसके शरीर का सभी ऑर्गन लंबे समय तक सही तरीके से काम करेंगे। 

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

अगली खबर