5 फायदे दाल खाने के जो सभी को जानना जरूरी हैं...

हेल्थ
Updated Jun 30, 2020 | 14:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारतीय थाली में दाल खाने पर जोर दिया जाता है। अगर आप इसे खाने में नखरा दिखाते हैं तो जान लें कि रोजाना कम से कम एक कटोरी दाल खाना क्‍यों जरूरी है...

दाल में फलियों और बादाम से भी ज्यादा प्रोटीन होता है  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई द‍िल्‍ली: भारतीय रसोई में दिन में कम से कम एक बार दाल जरूर बनती है। हालांकि कई लो इसे खाने में नखरा भी दिखाते हैं लेकिन जो भी दाल खाने के फायदे को जानते हैं, वे एक कटोरी दाल दिन में एक बार तो खाते ही हैं। 

दरअसल दालों में भरपूर विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को न सिर्फ पोषण देते हैं, बल्‍क‍ि लाइफस्‍टाइल से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में मदद भी करते हैं। 

यहां जानें दाल खाने के 5 फायदों के बारे में - 
1. दाल में ऐसे फाइबर पाए जाते हैं, जो ब्‍लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह रोज दाल खाना आपको दिल की बीमारियों से बचाता है। 

कई घंटे तक मोबाइल से चिपके रहते हैं तो ये जरूर जान लें... 

2. दाल में ऐसे फाइबर होते हैं, जो कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। और ये तो हम सभी जानते ही हैं कि अगर पेट साफ नहीं होता है तो उससे कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। 

3. दाल में फलियों और बादाम से भी ज्यादा प्रोटीन होता है। शाकाहारियों के लिए यह सबसे बेहतरीन फूड होता है जो मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

क्‍या आपको डिप्रेशन से लड़ना मुश्‍क‍िल लगता है... 

4. खाने में हल्‍की होने की वजह से दाल वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। अगर आप डाइट पर हैं तो दोपहर के समय दाल खाना आपके लिए और भी अच्‍छा रहेगा। 

5. दाल में कैंसर के खतरे को कम करने की क्षमता होती है। इसमें एपोपोसिस और साइटोटॉक्सिसिटी जैसे तत्व पाएं जाते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकते हैं।

अगली खबर