Flaxseed Oil: अलसी के तेल में छिपा है हेल्थ का खजाना, रोजाना इसके सेवन से जानलेवा बीमारियों का खतरा होगा कम

Alsi Ka Tel Ke Fayde: अलसी का तेल कई गुणों से भरपूर होता है जो हमें गंभीर बीमारियों से दूर रखता है। बता दें कि सेहतमंद रहने के साथ याददाश्त बढ़ाने के लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद हैं। 

Benefits Of Flaxseed Oil
Benefits Of Flaxseed Oil 
मुख्य बातें
  • अलसी के बीज से बनने वाला तेल में औधषीय गुणों से भरपूर होता हैं।
  • वजन घटाने के लिए अलसी के तेल काफी फायदेमंद होते हैं।
  • रोजाना इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

अलसी के बीज से बनने वाला तेल में औधषीय गुणों से भरपूर होता हैं। सेहतमंद रहने के साथ-साथ यह कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। कई लोग याददाश्त बढ़ाने के लिए अलसी के बीज का सेवन करते हैं। बता दें कि अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे गुण पाए जाते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वहीं अलसी के तेल में मछली से 50 प्रतिशत ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जिसका इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है।

वजन घटाने के लिए अलसी के तेल काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अलसी के तेल कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं कि किन-किन बीमारियों में अलसी के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हैं।

गठिया मरीजों के लिए- बढ़ती उम्र में ज्यादातर लोगों को गठिया की परेशानी शुरू हो जाती है। इस बीमारी में हड्डियों में असहनीय दर्द शुरू हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करें। नियमित इसके सेवन से गठिया की परेशानी से राहत पा सकते हैं। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड की वजह से यह आर्थराइटिस पीड़ितों  के लिए लाभदायक होता है।

कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। बढ़ते कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करें। इसमें ओमेगा 3 फैटी पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता हैं। इसके लिए नियमित तौर पर अलसी के तेल का इस्तेमाल करें।

बालों को दें पोषण- सेहत के साथ-साथ बालों को पोषण देने के लिए भी अलसी के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अलसी के तेल विटामिन और मिनरल्स जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हेल्दी बालों के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बालों को पोषण देते हैं। बालों को स्वस्थ रखने के लिए 2 चम्मच अलसी के तेल को हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर अच्छी तरीके से मसाज करें। कुछ देर बाद अपने बालों को धो लें।

वजन कम करने के लिए फायदेमंद- वजन कम करने के लिए भी अलसी के तेल का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड फैट बर्न करने में मदद करते हैं। अगर आप शरीर से चर्बी कम करना चाहते हैं तो नियमित रूप से अलसी के तेल का सेवन करें, इससे काफी फायदा होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक अलसी के तेल का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होते हैं।

कैंसर के खतरे होते हैं कम- रिसर्च के मुताबिक अलसी का तेल कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए महिलाएं अलसी के तेल का सेवन कर सकती हैं। इसके सेवन से महिलाओं के साथ पुरुषों को भी काफी फायदा मिलता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर और पेट के कैंसर का खतरा कम होता है।

सूजन कम करने के लिए- शरीर में किसी तरह के सूजन को कम करने के लिए अलसी के तेल का इस्तेमाल करें। दरअसल अलसी में म्यूसिलेज पाया जाता है जो शरीर के डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह शरीर के अंदर और बाहर किसी भी तरह के सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर