नवरात्रि में ही नहीं हर रोज खाने चाहिए मखाने, डायबिटीज से कब्ज तक ये 6 बीमारियां रहेंगी दूर

Benefits of Eating Makhana: नवरात्रि में आप मखाने का प्रयोग जरूर करते होंगे, लेकिन आपको पता है, ये ऐसा फलहार है जिसे आपको हमेशा खाना चाहिए। सेहत के लिए मखाना बहुत फायदेमंद है और कई बीमारियों में भी काम आता है।

Benefits of Eating Makhana, मखाना खाने के हैं कई फायदे
Benefits of Eating Makhana, मखाना खाने के हैं कई फायदे 
मुख्य बातें
  • मखाने हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मददगार हैं
  • मखाने इंसुलिन को बनाने में मदद करते हैं
  • ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में भी मखाना काम आता है

मखाना ऐसा फलाहार है जिसे नमकीन और मीठे के रूप में ही नहीं, सादा भी खाया जा सकता है। इसे भून कर नमकीन भी बनाई जाती है और खीर भी। मखाना भी ड्राई फ्रूट ही माना गया है। मखाना को यदि आप रोज खाने की आदत डाल लें तो आपको कई बीमारियों में भी आराम मिलेगा। वहीं सेहत के लिए भी ये बहुत अच्छा माना गया है। मखाने में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक के साथ-साथ विटामिन-ए पाया जाता है और ये डायबटीज, किडनी की बीमारी, दिल की सुरक्षा और स्ट्रेस आदि को भी कम करता है।

मखाने खाने से मिलेंगे ये अद्भुत फायदे

1 डायबिटीज

डायबिटीज की समस्या हो या शुगर बार-बार फ्लेक्च्युएट हो रहा हो तो आपको रोज चार मखाना जरूर खाना चाहिए। मखाना इंसुलिन की मात्रा शरीर में बढ़ा देता है, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है। मखाना इंसुलिन बनाने में मददगार होता है। सुबह खाली पेट चार मखाने खाने की आदत बना लें। सुबह खाली पेट इसे खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

2 दिल के लिए फायदेमंद

मखाना ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसलिए जिन्हें दिल की बीमारी हो उन्हें भी मखाना जरूर खाना चाहिए। ये हार्ट को खून पंप करने से होने वाले दबाव से बचाता है। साथ ही ब्लड का फ्लो बढ़ा देता है जिससे दिल पर बोझ नहीं पड़ता।

3 तनाव कम

जिन लोगों को स्ट्रेस अधिक रहता है उन्हें दूध के साथ मखाना भिगा कर खाना बहुत फायदेमंद होता है। ये स्ट्रेस को भी कम करता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर करता है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखाने रोज खाना शुरू कर दें। इसमे मौजूद जिंक मूड को सही करने का काम भी करता है।

4 जोड़ों का दर्द दूर

मखाने में कैल्शियम बहुत होता है। जिन लोगों को जोड़ों मे दर्द हो या जिन्हें हड्डियों की कमजोरी की समस्या हो उन्हें रोज कम से कम एक कटोरी मखाना जरूर खाना चाहिए। ये ऑस्टियोपोरोसिस से भी बचाने का काम करता है।

5 पाचन में सुधार

मखाना में एंटी-ऑक्सीडेंट बहुत पाया जाता है और साथ ही इसमें विटामिन और मिनिरल्स भी होते हैं। ये पेट से जुड़ी कई समस्या को सही करता है। मखाने में एस्ट्रीजन होता जो डायरिया में बहुत फायदा करता है। यदि दूध के साथ मखाना लिया जाए तो ये कब्ज को सही करता है। साथ ही पाचन शक्ति को भी सुधारता है।

6 किडनी को मजबूत बनाता है

मखाने में स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करने का गुण होता है। साथ ही ये शरीर से विषैले तत्वों को भी बाहर करने में मदद करता है। इससे किडनी का फिल्टरेशन बेहतर होता है और किडनी मजबूत होती है।

याद रखें मखाना केवल व्रत में खाने वाला फलहार नहीं है, बल्कि इसे आम दिन में भी खाने की आदत डालें ताकि तमाम बीमारियों से बचे रहें।

अगली खबर