Sitting on the floor: फर्श पर बैठने से पाचन शक्ति होती है मजबूत, जानें हैरान करने वाले कई अन्य लाभ

Sitting on the floor for health : इन दिनों कई लोग फर्श पर बैठने से कतराते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि फर्श पर बैठने से स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं।

Sitting on the floor
Sitting on the floor Benefits 
मुख्य बातें
  • फर्श पर बैठने से पाचन शक्ति हो सकती है मजबूत
  • फर्श पर बैठने से वजन हो सकता है कम
  • फर्श पर बैठने से परिवारिक रिश्ते होते हैं मजबूत

Sitting on the floor for Good Health : इन दिनों लोगों का खाने-पीने से लेकर बैठने-उठने का तौर तरीका काफी बदल गया है। लगभग हर व्यक्ति कुर्सी या सोफे पर बैठना पसंद करता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि फर्श पर बैठने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। जी हां, शायद आपने अपने बड़े-बुजुर्ग या फिर बचपन में स्वयं ही कई बार फर्श पर बैठकर खाना खाया होगा। कई लोग तो आज भी फर्श पर बैठकर खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें फर्श पर बिल्कुल बैठना नहीं पसंद होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो इसके फायदे जानकर आज से फर्श पर बैठना जरूर शुरू कर देंगे। भारतीय संस्कृति में कई कार्य फर्श पर बैठकर किया जाता है, जिसमें धार्मिक कार्य भी शामिल हैं। इस भारतीय प्रथा का कई स्वास्थ्य लाभ भी है।

शरीर का बना रहता है लचीलापन

फर्श पर बैठने से शरीर का लचीलापन बना रहता है। दरअसल, जब आप फर्श पर बैठते हैं, तो इससे शरीर के निचले हिस्से में खिंचाव उत्पन्न होता है। यह खिंचाव आपके शरीर के निचले हिस्से को लचीला बनाए रखने में मददगार होती है। फर्श पर बैठने से कुल्हे और पैरों के बीच खिंचाव होता है, जिससे आपका शरीर फ्लेक्सिबल होता है।

पाचन क्रिया होती है मजबूत

फर्श पर बैठकर खाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। दरअसल, जब आप फर्श पर बैठते हैं, तो इससे पाचक रस बेहतर तरीके से कार्य करता है। इससे आपकी पाचन शक्ति पर पॉजिटिव असर होता है। जिससे भोजन को पचाने में आसानी होती है।

रिश्ते होते हैं मजबूत

अगर आप परिवार के साथ फर्श पर नीचे बैठकर खाते हैं, तो इससे आपसी रिश्ते मजबूत होते हैं। परिवार के बीच प्यार बढ़ता है। साथ ही फर्श पर बैठने से शरीर का वजन कम हो सकता है। इसके अलावा इससे शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही नीचे बैठें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर