ये हैं पालक के जूस के फायदे, गर्भवती महिलाएं जरूर दें ध्‍यान

हेल्थ
Updated Jan 12, 2018 | 19:20 IST | Medha Chawla

पालक के तो तमाम फायदे बताए ही जाते हैं लेकिन इसका जूस भी बहुत फायदेमंद होता है। जानें पालक का जूस पीने के लाभ-

benefits of spinach juice  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई द‍िल्‍ली: पालक को एक सुपर फूड कहा जाता है। दरअसल, इसकी पत्त‍ियों में शारीरिक विकास के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। 
पालक की पत्‍त‍ियों में मिनरल्स, विटामिन और दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स भरपूर पाए जाते हैं। 

पालक में विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में होते हैं। वहीं इसमें इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं जो शरीर व सेहत के लिए कम मात्रा में ही सही लेकिन आवश्‍यक हैं। 

Also Read: महिलाओं को जरूर खाना चाहिए गुड़, जानें क्‍यों दी जाती है सलाह

वैसे पालक का प्रयोग सब्‍जी और सूप में बहुत होता है। कई लोगों को पालक के परांठे भी पसंद होते हैं। लेकिन पालक की पत्‍त‍ियों में मौजूद न्यूट्रीएंट्स का पूरा फायदा अगर आपको लेना है तो बेहतर होगा क‍ि पालक का जूस पीएं। 

Also Read: हड्ड‍ियों को फौलाद बना देता है त‍िल, जानें इसके ये बड़े फायदे

कैसे बनाएं पालक का जूस 
पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को धो लें और उन्हें बारीक काट लें। अब मिक्सर में थोड़े से पानी के साथ पालक के पत्ते डालें और पीस लें। ध्‍यान रखें क‍ि इसे ज्‍यादा महीन नहीं करना है वरना इसके फाइबर नष्‍ट हो सकते हैं। 

पालक के जूस को एक बाउल में निकाल लें। उसमें थोड़ा पानी, भुना जीरा, काला नमक, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्‍स कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। 

Also Read: ये है दूध पीने का सही समय, बढ़ते वजन पर भी होगा कंट्रोल

क्‍या हैं पालक का जूस पीने के फायदे 
- वजन कम करने के लिए पालक का जूस रोज पियें। हाल ही में हुए एक शोध में इस बात की पुष्टि भी हुई है। पालक फाइबर युक्त होता है जिसके कारण यह दूसरे आहारों को आसानी से पचाता है और शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं हो पाती।

- अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस पीने से त्वचा निखरी और जवान बनी रहती है। ये बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। 

Also Read: Period प्रॉब्‍लम दूर करता है गाजर का जूस, पुरुषों के लिए भी फायदेमंद

- पालक में कई विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। ये शरीर को मजबूती देने के साथ हड्ड‍ियों को भी मजबूत करते हैं। 

- डाजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम को ठीक रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है. इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

Also Read: गर्भवती महिलाओं के लिए अमृत है आंवला, बेबी को भी होगा फायदा

- गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। पालक का जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। 

- कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी से बचना है तो रोज पालक का जूस पियें। कई अध्ययनों में कहा गया कि पालक के जूस में क्लोरोफिल और फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं के निर्माण से मुकाबला करने में मदद करता है।

- इसके अलावा ये आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर