Health Benefits: ब्‍लड प्रेशर से लेकर हार्ट तक की बीमारी दूर करता है सोना, जानें सोने के गहने पहनने के फायदे 

हेल्थ
Updated Aug 03, 2018 | 13:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Health Benefits Of Wearing Gold Jewelry: सोने के गहने पहनना केवल फैशन ही नहीं बल्‍कि हेल्‍थ के लिहाज से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है। सोना पहनने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और हार्ट की बीमारी दूर होती है।

Gold Jewelry
Gold Jewelry  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली: सोने के गहने पहनना केवल फैशन ही नहीं बल्‍कि आपके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य से भी जुड़ा हुआ है। प्रचीन काल से ही सोने और चांदी का प्रयोग कई रोगों के इलाज में काम आता था। बता दें कि सोना शरीर में ऊर्जा और गर्मी पैदा करता है जिससे सर्दी, जुखाम, ब्‍लड प्रेशर, सांस की बीमारी, ह्रदय संबंधी रोग तथा डिप्रेशन आदि से छुटकारा मिलता है। 

यही नहीं यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक करता है। वे लोग जिन्‍हें सोना पहनने का बिल्‍कुल भी शौक नहीं है उन्‍हें उंगलियों में कम से कम एक अंगूठी जरूर पहननी चाहिए। 

सोने के गहने पहनना केवल फैशन ही नहीं बल्‍कि हेल्‍थ के लिहाज से भी बेहद महत्‍वपूर्ण है। आइये जानते हैं सोने के गहने पहनने से शरीर को कौन से फायदे होते हैं।  ​

Alos read: रोज सुबह खाली पेट खाएं 4 बादाम, जड़ से खत्‍म हो जाएंगे ये 5 रोग 

जानें सोने के गहने पहनने के फायदे

  1. कानों में सोने की बालियां और झुमके पहनने से स्त्री रोग, कान के रोग, डिप्रेशन आदि से राहत मिलती है। 
  2. यदि दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं सोना पहनना शुरू करें। देखते ही देखते वजन बढ़ने लगेगा। 
  3. सोना पहनने से मन की एकाग्रता बढ़ती है। इसके लिए तर्जनी अंगुली में सोना पहनना चाहिए।  
  4. सोना आपको सर्दी जुकाम और सांस की बीमारी से भी राहत दिलाएगा। वे लोग जो इन बीमारियों से परेशान हैं उन्‍हें रिंग फिंगर में सोने की अंगूठी पहननी चाहिए। 
  5. यदि आप दुबले-पतले हो और सभी उपाय करने के बाद भी वजन नही बढ़ पा रहा तो सोना पहनना शुरू कर दें। ऐसा करने से आपका वजन  बढ़ सकता है ।
  6. सोना पहनने से ह्रदय संबंधी रोग भी दूर होता है। 
  7. जो लोग सोना पहनते हैं उनका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इससे शरीर के प्रत्येक हिस्से में ऑक्सीजन का प्रवाह होता है। 


    Alos read: पैरों में पायल पहनने के हैं इतने सारे फायदे, जान कर रह जाएंगी हैरान 




    शरीर में न सिर्फ सोना पहनने से बल्‍कि पैरों में चांदी की पायल पहनने से भी स्‍वास्‍थ्‍य लाभ होता है। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर