Weight loss tips: एक्‍सरसाइज के बावजूद नहीं कम हो रहा वजन, तो पहले इन आदतों में करें सुधार

How to reduce obesity through exercise: व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत मदद करता है। यदि आप अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहते है, तो कुछ खास बातों को अपनाकर आप बहुत ही आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

important to improve these exercise habits to reduce obesity
व्यायाम करते समय शरीर को थोड़ी देर के लिए आराम देना जरूरी(तस्वीर के लिए साभार- iStock images) 
मुख्य बातें
  • रोजाना व्यायाम करके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मोटापा को भी दूर किया जा सकता है
  • व्यायाम करते समय शरीर को थोड़ी देर के लिए आराम देना जरूरी
  • व्यायाम करने के बीच में एनर्जी वाले ड्रिंक का इस्तेमाल बिल्कुल न करें

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपने चर्बी यानी मोटापा को कम करने के लिए तरह-तरह  के कसरत करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि व्यायाम करते समय हमारी कुछ गलतियां शरीर के चर्बी को घटाने की बजाय उसमें परेशानियां उत्पन्न कर सकती हैं। इसलिए कसरत के दौरान आपको इन बातों का ध्यान रखना होता है ताकि उनका आपकी सेहत पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ें।

आइए जानते हैं कि व्यायाम करते समय हमें किन खास बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे हमारे सेहत पर कोई भी गलत प्रभाव नहीं पड़े।

1. आसान तरीके वाले व्यायाम का करें चयन

चर्बी कम या फैट को बर्न करने के लिए व्यायाम जरूरी है।  शुरूआत में व्यायाम करते समय हमेशा आसान तरीके वाला व्यायाम का ही चुनाव करना चाहिए। आसान व्यायाम करने से हमारे शरीर की एनर्जी जल्दी खत्म नहीं होती है और हम अधिक देर तक व्यायाम कर सकते है। भारी व्यायाम हमारे शरीर में दर्द की समस्या उत्पन्न कर सकता है। 

2. पसंदीदा व्यायाम का करें चयन

पसंदीदा व्यायाम का चयन करने से हम उसे मन से कर सकते है। उसे करने में हमें ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। लिहाजा हम अपनी चर्बी को आसानी से कम कर सकते है।

3. व्यायाम करते समय फैट वाले फूड से दूर रहिए

नियमित व्यायाम और सही भोजन हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में बहुत मदद करता है। यदि इन दोनों का संतुलन बिगड़ जाए तो हमारे स्वास्थ्य पर इसका तुरंत असर दिखने लगता है। यदि आप व्यायाम प्रतिदिन कर रहे है, तो वसायुक्त भोजन यानी फैट फूड को करने से हमेशा बचें।

4. चर्बी को धीरे-धीरे करें कम

हम अक्सर खाते समय अपने शरीर के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते जिससे हमारे शरीर में तेजी से चर्बी बढ़ने लगती है। बाद में उसे हम बहुत कम समय में कम करने की कोशिश करने लगते है। यदि हम अपने चर्बी को तेजी से खत्म करने के बजाय धीरे-धीरे कम करें, तो इससे सेहत पर खराब प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए वजन कम करने को लेकर इस बात की सावधानी बरतनी चाहिए और धीर धीरे वजन कम करना चाहिए।

5. व्यायाम करने के दौरान थोड़ी देर शरीर को जरूर दे आराम

लगातार व्यायाम करने से शरीर में नमी की कमी हो जाती है और हमारा शरीर बहुत जल्दी थक जाता है।  आप व्यायाम करने के बीच में शरीर को थोड़ी देर के लिए आराम दें, तो इससे आपका शरीर बिल्कुल नहीं थकेगा ।

6. व्यायाम करते समय एनर्जी ड्रिंक का बिल्कुल न करें इस्तेमाल

व्यायाम करते समय एनर्जी ड्रिंक की बजाय आप खुद को हाइड्रेट करने के लिए सादे पानी का इस्तेमाल करें। इससे आपके शरीर में हाई शुगर और कैलोरी की मात्रा बिल्कुल नहीं बढ़ेगी और आप पूरी एनर्जी के साथ अपनी व्यायाम के जरिए शरीर को फिट रख पाएंगे।
 

अगली खबर