महिलाओं में सफेद पानी की परेशानी झट से होगी दूर, ये घरेलू उपाय खत्म करेंगे रोग

Vaginal White Discharge : महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी होना काफी आम है। इस परेशानी से जूझ रही महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसके कारण महिलाओं की योनि से सफेद पानी आना, बदबू के साथ डिस्चार्ज होना जैसी समस्या हों गी। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं।

Vaginal White Discharge Remedies
Vaginal White Discharge  
मुख्य बातें
  • मेथी के पानी से करें व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी दूर
  • व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की समस्या दूर कर सकता है धनिया का बीज
  • केले से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या हो सकती है दूर

Vaginal White Discharge :  महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से गुजरना पड़ता है। व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जूझ रही महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्हाइट डिस्चार्जी की परेशानी को लिकोरिया कहा जाता है। इसकी वजह से योनि से सफेद पानी आना, बदबूदार डिस्चार्ज जैसी परेशानी होती है। ऐसे में महिलाओं को इस परेशानी से तुरंत छुटकारा पाने की जरूरत होती है। अगर आप भी व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी से जूझ रही हैं, तो घरेलू उपचार की मदद से इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। आयुर्वेद में इस परेशानी को श्वेत प्रदर कहा जाता है।

व्हाइट डिस्चार्ज की परेशानी कैसे करें दूर?

मेथी का पानी - सफेद पानी की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 लीटर पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच मेथी दाना डालें। इस पानी को करीब 30 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस पानी को नियमित रूप से पिएं। इससे सफेद पानी की परेशानी दूर होगी। साथ ही यह वजाइना के पीएच लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

पढ़ें- गर्मियों में रोजाना खाएं नींबू, शरीर की कई समस्याएं हो जाएंगी दूर

केला - सफेद पानी यानी व्हाइट वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए केले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 1 केले का सेवन करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें घी मिक्स कर लें। इसके अलावा केले का साथ गुड़ का भी सेवन किया जा सकता है। इससे वजाइना परेशानी को दूर किया जा सकता है।

धनिया का बीज - वेजाइनल डिस्चार्ज की परेशानी को दूर करने के लिए धनिये के बीजों का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 10 ग्राम धनिया के बीजों को डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इससे आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। साथ ही इससे शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)


 


 

अगली खबर