ब्‍लॉक नसों को मात्र 10 दिन में खोल देगा यह अचूक रामबाण नुस्खा, ऐसे करें प्रयोग

हेल्थ
Updated Apr 17, 2019 | 16:13 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कई बार हमारे शरीर की नसें ब्‍लॉक हो जाती हैं मगर मरीजों को इस बारे में पता ही नहीं होता। यहां हम एक ऐसा देसी नुस्‍खा बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप शरीर को आराम पहुंचा सकते हैं।

Home remedies to get relief from nerve block
Pian  |  तस्वीर साभार: Getty Images

हमारे शरीर में तमात तरह की नसें होती हैं जो रीढ़ की लंबाई तक फैली होती हैं। ये नसें शरीर के कुछ अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करती हैं, जैसे रक्त वाहिकाओं को खोलना और संकुचित करना। कई बार ये नसें ब्‍लॉक हो जाती हैं मगर मरीजों को इस बारे में पता ही नहीं होता। ऐसा होने से शरीर में दर्द रहता है, अंग फड़कते हैं और हाथ पैर में सुन्‍न पड़ जाते हैं। कभी कभी नसों की कमजोरी या ब्‍लॉकेज हमारी खुद की खराब लाइफस्‍टाइल होती है। 

नसों की ब्‍लॉकेज शरीर के हिस्‍से में कहीं भी पाई जाती है। यह आपके चेहरे से लेकर हार्ट तक कहीं भी हो सकती है। इस बीमारी से बचने के लिये आपको अपनी डाइट में सुधार करना होगा। इसके लिये अपने खान पान से जंक फूड, शुगर, नमक व तली भुनी चीजें हटानी होंगी। वैसे अगर आप घरेलू नुस्‍खों या आयुर्वेद पर जरा सा भी विश्‍वास रखते हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। यहां जानिये शरीर में ब्‍लॉक नसों को खोलने का आसान घरेलू नुस्‍खा...

सामग्री- 

  • 1 ग्राम दाल चीनी या फिर इसका पाउडर 
  • 5 ग्राम साबुत काली मिर्च 
  • 5 ग्राम तेज पत्‍ता5 ग्राम मगज
  • 5 ग्राम मगज 
  • 5 ग्राम मिश्री 
  • 5 ग्राम अखरोट गिरी 
  • 5 ग्राम अलसी 

बनाने की विधि- 
इन सभी सामग्रियों को मिक्‍सी में महीन पीस लें। फिर इस चूर्ण को बराबर भाग में बांट कर 10 पुडिया बना लें। फिर रोज सुबह खाली पेट 1 पुड़िया का सेवन पानी के साथ करें। इसे खाने के बाद ध्‍यान रहे कि आपको करीबन एक घंटे तक कुछ ना खाएं और पिएं। 

इस चूर्ण का सेवन करने से आपके शरीर की बंद नसें कुछ ही दिनों में खुल जाएंगी। 
 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर