Home remedies for leucoderma: क्यों होते हैं सफेद दाग? जानें इससे बचने और धब्बों को दूर करने के घरेलू उपाय

Home remedies for leucoderma :  शरीर पर सफेद दाग यानी ल्यूकोडर्मा गंभीर बीमारी नहीं, लेकिन इसके दाग शरीर पर अच्छे नहीं लगते। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।

home remedies for leucoderma, सफेद दाग पर बेहद कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे
home remedies for leucoderma, सफेद दाग पर बेहद कारगर हैं ये घरेलू नुस्खे 
मुख्य बातें
  • खाने में तांबे यानी जिंक युक्त चीजें ज्यादा लें
  • नारियल तेल की मसाज से स्किन का कलर होगा चेंज
  • लाल मिट्टी या हल्दी के लेप का प्रयोग करते रहें

सफेद दाग का शरीर पर होने के पीछे मुख्य वजह में मेलेनिन बनाने वाली कोशि‍काओं पर प्रतिरोधकता का प्रभाव, अनुवांशि‍कता, पराबैंगनी किरणों का प्रभाव, अत्यधि‍क तनाव, विटामिन बी 12 की कमी, त्वचा पर किसी प्रकार का संक्रमण होना होता है। इस बीमारी में खानपान पर कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है और पोषक तत्वों का खाने में समावेश करना जरूरी है। ये छूत की बीमारी नहीं है। ये ऑटो इम्युन बीमारी होती है। प्रतिरोधक क्षमता कम होने से शरीर में केवल ल्यूकोडर्मा ही नहीं, कई अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। हालांकि सफेद दाग को पूरी तरह से शरीर से हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट भी किया जाता है, लेकिन यह मरीज पर निर्भर करता है कि उसे ये ट्रीटमेंट कितना लाभ देता है। वहीं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जिनसे इन दागों को हटाया जा सकता है।

इन उपायों को आजमा कर आप सफेद दाग को बढ़ने से आसानी से रोक सकते हैं:

तांबे के बर्तन में पानी पीएं

सफेद दाग की समस्या का मुख्य कारण मेलेनिन का डिस्टर्बेंस होता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें ज्यादा लेनी होंगी जिसमें जिंक यानी तांबा ज्यादा हो। इसके लिए एक उपाय ये भी है कि आप तांबे के बर्तन में रखा पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। तांबे में रखा पानी मेलेनिन को शरीर में बढ़ता है। इससे शरीर में जिंक की कमी भी नहीं होती।

नारियल तेल से मसाज करें

नारियल का तेल जीवाणुरोधी और संक्रमण विरोधी गुणों से भरा होता है। इस तेल की मालिश करने से त्वचा में नई जान आती है और ये शरीर के वर्ण से मेल खाती नई त्वचा का निर्माण भी करता है। प्रभावित जगह पर प्योर नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए। इससे धीरे ही लेकिन बेहद चमत्कारिक असर होता है।

हल्दी और तेल का उबटन

हल्दी एंटीसेप्टिक भी होती है और स्किन को कलर देने का भी काम करती है। हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिला कर लेप तैयार करें। इस लेप को आप प्रभावित जगह पर रोज लगाएं और कम से कम ऐसा आपको एक साल तक करना होगा। ऐसा करने से आपके स्किन पर से सफेद दाग को हटाने में बहुत मदद मिलेगी।

नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाएं

नीम रक्तशोधक और संक्रमण से बचाने वाला होता है। इसकी पत्त‍ियों को छाछ के साथ पीसकर इसका एक लेप बना लें। ये लेप शरीर पर लगाएं, जब ये सूख जाए तो इसे धो दें। साथ ही नीम की पत्तियों का रस पीना भी शुरू करें ताकि शरीर अंदर से डिटॉक्स हो सके।

लाल मिट्टी का लेप लाएं

लाल मिट्टी में तांबा बहुत अधिक होता है। मेलेनिन के निर्माण और त्वचा के रंग को पुन: पाने के लिए ये मिट्टी बहुत मददगार साबित होगी। इस मिट्टी का लेप प्रभावित जगह पर रोज लगाएं। ऐसा करने से आपके स्किन पर से सफेद दाग दूर होने लगेंगे।

अदरक का पानी पीएं

रक्तसंचार बढ़ाने और मेलेनिन के निर्माण में अदरक का प्रयोग बहुत चमत्कारिक तरीके से काम करता है। रोजाना आप अदरक का पानी पीएं। इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।

सेब का सिरका  पीएं

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर को प्रभावित जगह पर लगाना भी दाग को हल्का करेगा। साथ ही इसे पीना भी फायदेमंद होता है। इसके लिए एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच विनेगर मिक्स कर लें और पी जाएं। साथ ही जब समय मिले तब आप इस विनेगर को कॉटन की मदद से लगा लें।

सफेद दाग होने पर तनाव से बचना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि ये इसका ट्रिगर होता है। साथ ही घरेलू नुस्खों को धैर्यता के साथ लगाते रहें।

अगली खबर