Drinking Water Tips: इस तरह पिएंगे पानी, तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Right Ways to Drink Water: पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप सही मात्रा और सही तरीके से पानी नहीं पीते हैं, तो इससे आपके शरीर पर विपरीत असर पड़ सकता है।

Drinking Water Tips
Tips for right way to drink water 
मुख्य बातें
  • खड़े होकर कभी ना पिएं पानी, हो सकता है नुकसान।
  • पानी को हमेशा घूंट-घूंटकर कर पीना चाहिए।
  • खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, इसमें कम से कम आधे घंटे का गैप रखें। पिएं पानी

Right Way To Drink Water : "जल ही जीवन है" यह लाइन आपने काफी बार सुनी होगी। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पानी शरीर के लिए कितना जरूरी होता है, इस बात से शायद आप अच्छी तरह के वाकिफ होंगे। पानी सेहत को दुरुस्त करने के साथ-साथ कई बीमारियों से दूर रखने में प्रभावी होता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना 5 से 6 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं। ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी पीने का भी अपना नियम होता है?

जी हां, अगर आप सही तरीके से पानी नहीं पीते हैं, तो इसका विपरीत असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए हमेशा पानी को सही तरीके से पीना चाहिए। पानी पीने का अपना एक नियम होता है, जिसमें कब, कैसे और कितनी मात्रा में पानी पीना चाहिए, इसके बारे में जानना जरूरी होता है।

Also Read: ज्‍यादा पानी पीने के नुकसान, कैसे करता है आपकी सेहत को प्रभाव‍ित

पानी पीने के नियम

खड़े होकर नहीं पीना चाहिए पानी

आयुर्वेद के मुताबितक, कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप खड़े होकर पानी पीते  हैं, तो इससे हड्डियों के जोड़ों में पानी जमा हो सकता है, जिसकी वजह से अर्थराइटिस होने का खतरा रहता है।

घूंट-घूंट कर पिएं पानी

कभी भी एक साथ पानी न पिएं। पानी को हमेशा घूंट-घूंट करके पिएं। अगर आप एस साथ पानी पीते हैं, तो शरीर पानी को सही से अवशोषित नहीं कर पाता है। जिसकी वजह से आपके शरीर से पूरा पानी बाहर निकल सकता है।

सादा पानी पिएं

गर्मी हो या फिर ठंड का सीजन हमेशा सादा पानी पीने की कोशिश करें। अधिक ठंडा पानी पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है। हालांकि, आप गुनगुना पानी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है।

Also Read: अच्छी सेहत के लिए अपनाएं पानी पीने के ये 5 नियम, कई बीमारियों से भी मिलेगी मुक्ति

पानी पीने का सही समय

खाना खाने के बाद 1 से 2 घूंट पानी ही पिएं। अगर आप खाने के बाद ज्यादा पानी पीते हैं, तो इससे आपकी पाचन क्रिया बिगड़ सकती  है। साथ ही शरीर को खाने का संपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त नहीं होता है। इसलिए हमेशा खाने के 30 मिनट बाद ही पानी पिएं। अगर आपको खाने के दौरान हिचकी या  फिर किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में घूंट-घूंट करके पानी पीएं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर