26 इंच की हो सकती कमर, पिएं अंडे का ये शेक

हेल्थ
Updated Oct 04, 2017 | 10:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वजन बढ़ने के बाद उसे घटाने में दिक्‍कत आती है, खासतौर पर कमर के आसपास के हिस्‍से को वापस शेप में लाने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। जानें एग शेक से कैसे वेट कम किया जा सकता है...

अंडे से घटाएं वजन   |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली: जिम में वर्कआउट के जरिए अपनी मसल्स को बढ़ाने वाले लोग अक्‍सर प्रोटीन सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन यही प्रोटीन शेक उन लोगों के लिए भी अच्‍छा है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। बता दें कि प्रोटीन शेक बॉडी की चर्बी घटाने में मदद करता है। 

दरअसल, प्रोटीन रिच डाइट लेने से फैट कम होता है। इसका नतीजा ये होता है कि वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी वजन घटाने की सोच रहे हैं तो एक नेचुरल प्रोटीन शेक आपकी मदद कर सकता है। इसे अंडे की मदद से तैयार किया जाता है। और ये तो हम सभी जानते हैं कि अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। 

कैसे बनाएं एग शेक 
एक पका केला, आधा कप बादाम मिल्क और दो अंडों का सफेद हिस्सा ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह मिक्‍स कर लें. रोजाना इस शेक को एक्सरसाइज करने के बाद पियें। इसमें अलग से चीनी मिलाने की जरूरत नहीं है। केले में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है जो फैट कम करने में मदद करता है। वहीं मिल्क बादाम और अंडे में मौजूद प्रोटीन मसल्स को टाइट रखने के साथ वजन भी कंट्रोल करता है। 

अगली खबर