स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, कुछ दिनों में ही दिखने लगेगा असर

Stretch Marks: शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स होना अब आम बात है। स्ट्रेच मार्क्‍स होने के कई वजह हो सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे से हम इससे छुटकारा पा सकते हैं।

stretch marks
stretch marks  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • स्ट्रेच मार्क्स के लिए वजन बढ़ना एक महत्वपूर्ण कारक है। 
  • स्ट्रेच मार्क्स होने के कई वजह हो सकते हैं।
  • स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

मोटे होने के बाद अचानक जब हम पतले होते हैं, तो हमारे शरीर में स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को पेट व जांघ के पास निशान बन जाता हैं, जिसे हम स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। अक्सर कपड़े पहनते वक्त ये आसानी से दिख जाते हैं। महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स प्रेग्नेंसी के दौरान पेट, जांघ और छाती पर खूब होते हैं। वहीं स्ट्रेच मार्क्स के लिए वजन बढ़ना एक महत्वपूर्ण कारक है। 

इन दिनों बॉडी बिल्डिंग एक्टिविटी के दौरान भी खिंचाव के निशान होते हैं, जहां मांसपेशियों की तेजी से वृद्धि और स्टेरॉयड के सेवन से खिंचाव के निशान पैदा होते हैं। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी स्ट्रेच मार्क्स होते हैं। समय के साथ स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाते हैं या फिर हल्के होने लगते हैं। भले ही यह आपकी त्वचा के लिए हानिकारक नहीं है, लेकिन कई बार यह आपके आत्मविश्वास को कम कर देता है या फिर इससे आप असहज महसूस करने लगते हैं। अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं।

स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे
नींबू के रस- अगर रोजाना स्ट्रेच मार्क्स के स्थान पर नींबू के रस या फिर नींबू रगड़े से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू अपने ब्लिचिंग गुणों के लिए जाना जाता है और इस तरह यह उनकी विजिब्लिटी को कम कर देता है।

नारियल तेल- नारियल का तेल अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से आप निशान से छुटकारा पा सकते हैं।  इसकी मदद से धीरे-धीरे निशान हटने लगेगा।

अंडे का सफेद हिस्सा- अंडा कई मायनों में फायदेमंद होता है। बता दें कि अंडा का सफेद भाग त्वचा को टाइट करने के लिए जाना जाता है। इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड होने की वजह से, यह आपकी त्वचा पर खिंचाव के निशान को हल्का करने में मदद करता है।

एलोवेरा- एलोवेरा एक प्राकृतिक उपचार एजेंट के रूप में काम करता है। आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके अलावा निशान वाले स्थान पर कुछ समय के लिए एलोवेरा के जेल लगाकर छोड़ दें। आप इसे बाद में धो सकते हैं और यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद करेगी।

जैतून का तेल- जैतून का तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है और यह बेजान त्वचा को ठीक करने में मदद भी करता है। जैतून के तेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से जल्दी गायब होते है।

बादाम और नारियल तेल- अगर आप चाहे तो अपनी त्वचा पर बादाम और नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आप स्ट्रेच मार्क्स को आसानी से हटा सकते हैं।

आलू का रस- आलू का रस रोजाना लगाने से स्ट्रेच मार्क्स आसानी से गायब हो जाएंगे। ये स्टार्च से भरपूर होते हैं और इसमें त्वचा में चमक लाने वाले एंजाइम भी होते हैं और इस तरह इसके इस्तेमाल से त्वचा से काले घेरे, धब्बे और झाइयों को आसानी से हटा सकते हैं।
 

अगली खबर