Fruit Eating Tips: रात को फल खाने का सही तरीका, इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो सेहत को होगा गंभीर नुकसान

Rat me fal khane ka Tarika: ज्यादातर लोग रात को भूख लगने पर फल या चॉकलेट खाते हैं। यदि आप रात को फल का सेवन करते है, तो आप यहां बताएं गए बातों का जरूर ध्यान रखें।

How to eat fruits in the Night
रात में फल खाने का तरीका (Photo Credit- iStock) 
मुख्य बातें
  • विशेषज्ञों के अनुसार रात में रोजाना केले के सेवन से तेजी से बढ़ता है वजन।
  • रात में फल का सेवन सोने से पहले करना माना जाता है लाभकारी।
  • आयुर्वेद के अनुसार भोजन करने के कुछ अंतराल के बाद ही फल खाना है फायदेमंद।

Night Fruit Eating Health Tips in Hindi: बहुत से लोगों को रात में खाने के बावजूद तेजी से भूख लग जाती है। ऐसे में हमारे पास फल और चॉकलेट के अलावा कोई खाने का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है। रात को अच्छी नींद आने के लिए हम बिना सोचे समझे फल या चॉकलेट खा लेते है। जिसके परिणाम स्वरूप हम कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते है।

अगर आप यहां बताएं गए बातों को ध्यान में रखकर तब रात में फल खाएं, तो यकीन मानिए आप रात में फल खाने के बावजूद कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। अगर आप अपने शरीर को हेल्दी बनाएं रखना चाहते है, तो रात को फल खाने से पहले यहां बताएं गए बातों को जरूर अमल करें।

रात को फल खाते समय ध्यान रखने वाली बातें:

1. यदि आपको रात में भूख लगने की आदत है, तो आप केला, सेब और नाशपाती जैसे फाइबर युक्त फलों का सेवन कर सकते हैं। भोजन करने के कुछ अंतराल बाद ही इन फलों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। आपको बता दे, कि हमारे पाचन तंत्र पर इन दोनों भोजन का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कुछ अंतराल बाद खाने से दोनों चीजें आसानी से पच जाती है।

2. यदि आप रात को भूख लगने पर केला का सेवन कर रहे हो, तो ऐसा रोज-रोज भूलकर ना करें। विशेषज्ञ के अनुसार केला रोज खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार रात के भोजन के बाद सोने से पहले केला खाना लाभकारी होता है।

3. यदि आप रात को भूख लगने पर बिना सोचे समझे कोई फल खा ले रहे हो, तो ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र खराब भी हो सकता है। जी हां आपको बता दें, कि रात में सोने से पहले फल खाने से पेट गड़बड़ होने की समस्या, नींद बाधित होने की समस्या तथा थकान भी महशूस हो सकता है।

बता दें, कि अनानास और संतरे जैसे फल में एसिड की मात्रा अधिक होती है। जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। जो व्यक्ति एसिड रिफ्लक्स से ग्रसित है, वैसे व्यक्ति को रात में भूलकर इन फलों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट है, तो रात में फल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

आपको बता दें कि डायबिटीज वाले मरीज के लिए फल खाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। फल में शुगर काफी मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड शुगर के स्तर को आसानी से बढ़ा सकता है।

अगली खबर