Lemon Water Side Effect: गर्मी में नींबू पानी पीने के हैं कई साइड इफेक्ट्स, सेहत क पहुंचा सकता है गंभीर नुकसान

Disadvantages Of Lemon Water: वजन कम करने के लिए अक्सर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन नींबू पानी पीने के सिर्फ फायदे ही नहीं कुछ नुकसान भी होते हैं। अधिक सेवन करने से शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

lemon water side effects
गर्मी में नींबू पानी पीने के हैं कई साइड इफेक्ट्स 
मुख्य बातें
  • गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं।
  • नींबू विटामिन सी का सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है।
  • गर्मियों में अधिक नींबू पानी पीने के नुकसान।

गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं। नींबू पानी पीने के फायदे तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू-पानी पीने से स्वास्थ्य को कई गंभीर नुकसान भी पहुंच सकते हैं। ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन खूब करते हैं। हालांकि इसका ज्यादा सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। गर्मी में नींबू पानी के अलावा कई ऐसे ड्रिंक्स बनाए जाते हैं, जिसे पीना लोग खूब पसंद करते हैं।

नींबू विटामिन सी का सबसे बढ़िया स्रोत माना जाता है। जब यह पानी में घुल जाता है तो इससे शरीर को कई सारे विटामिन और मिनरल्स एक साथ मिल जाते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में नींबू पानी पीने के नुकसान के बारे में...

गर्मियों में अधिक नींबू पानी पीने के नुकसान

दांतों को पहुंचा सकता है नुकसान- एक रिसर्च के मुताबिक नींबू में पाया जाने वाला एसिड दांतों को कमजोर बनाता है। नींबू में सिट्रक एसिड पाया जाता है, जो दांते की बाहर की लेयर को नुकसान पहुंचाता है। 

पेट हो सकता है खराब- लोग ऐसा मानते हैं कि खाना खाने के बाद उसे पचाने के लिए नींबू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका एसिड खाने को पचाने में मदद करता है। लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। इसलिए नींबू को हमेशा खाने के साथ मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।

हड्डियों को करता है कमजोर- अधिक नींबू पानी का सेवन करने से हड्डियां कमजोर होती हैं। नींबू में मौजूद एसिड हड्डियों पर बुरा असर डालता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से पहले सलाह लें कि आखिर एक दिन में कितना नींबू पानी पीना चाहिए।

सीने में जलन- अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो नींबू पानी का सेवन बिल्कुल न करें। क्योंकि इसमें एसिड होता है और इसकी वजह से सीने में जलन हो सकती है। इसके अलावा एसिड युक्त चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

बार-बार पेशाब आने की समस्या- कई लोग वेट कम करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं, इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में पोटेशियम की कमी होती है। इसके अलावा शरीर में पानी की भी कमी हो सकती है।

माइग्रेन होने का डर- विशेषज्ञों के मुताबिक नींबू पाया जाने वाला सिट्रस एसिड माइग्रेन की समस्या को जन्म दे सकता है। रिसर्च के मुताबिक माइग्रेन से बचने के लिए नींबू पानी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर