Leucoderma: सफेद दाग से कैसे पाएं छुटकारा, रामबाण साबित होंगे ये घरेलू नुस्खे

त्वचा में सफेद दाग होने वाली बीमारी को ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। ल्यूकोडर्मा संक्रमण की बीमारी है, अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाता है। जानिए इसके घरेलू उपचार-

leucoderma home remedy
सफेद दाग के घरेलू उपचार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • त्वचा में सफेद दाग होने वाली बीमारी को ल्यूकोडर्मा कहा जाता है
  • ल्यूकोडर्मा संक्रमण की बीमारी है, यह धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाता है
  • ल्यूकोडर्मा का इलाज आपके घर के किचन में ही मौजूद है

सफेद दाग या ल्यूकोडर्मा एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का कुछ हिस्सा सफेद रंग का हो जाता है। यह धूप में जलता है और साथ ही इससे शरीर की इम्यूनिटी सिस्टं कमजोर हो जाती है। त्वचा में सफेद दाग होने वाली बीमारी को ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। ल्यूकोडर्मा संक्रमण की बीमारी है, अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल जाता है और धीरे-धीरे पूरे शरीर को ये अपना शिकार बना लेता है। 

क्या है सफेद दाग होने का कारण

  • अनुवांशिकता
  • स्किन इंफेक्शन
  • पराबैंगनी (यूवी रेज) किरणों का प्रभाव
  • शरीर में विटामिन बी की कमी
  • स्ट्रेस

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई घरेलू उपचार भी हैं जिसका इस्तेमाल कर इस बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है। जानते हैं क्या हैं वे उपाय-

तांबा
तांबा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। तांबा के बर्तन में रखे पानी को पीने से न सिर्फ पाचन समस्या ठीक होती है बल्कि इससे त्वचा भी साफ व सुंदर होती है। ऐसा करने से शरीर की त्वचा की कोशिशृकाओं का निर्माण होता है और ये सफेद दाग बनने से रोकता है।

नीम
नीम की पत्तियों को को पीसकर छाछ के साथ मिला लें और फिर इस लेप को प्रभावित त्वचा पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो आप इसे साफ ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो नीम का लेप लगाने की जगह इस पर नीम का तेल भी लगा सकती हैं।

नारियल तेल
नारियल तेल स्किन की बीमारियां के लिए रामबाण की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन के हर तरह के इंफेक्शन दूर हो जाते हैं। नारियल का तेल लेकर आप सफेद दाग वाले त्वचा पर मसाज करें इससे धीरे- धीरे आपकी त्वचा के सफेद दाग समाप्त हो जाएंगे।

अदरक
अदरक भी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण होता है साथ ही इसके सवन से शरीर व त्वचा पर बने सफेद दाग भी खत्म होते हैं।

हल्दी
1 कप सरसों के तेल में  चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को सफेद दाग वाले प्रभावित जगहों पर लगाएं इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

मूली
30 से 35 ग्राम मूली के बीज को पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में दो छोटी चम्मच विनेगर मिलाएं और अब इस पेस्ट को प्रभावित जगहों पर लगाएं इससे सफेद दाग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। 

लाल मिट्टी
नदी किनारे पाया जाने वाला लाल मिट्टी भी ल्यूकोडर्मा के इलाज में काफी फायदेमंद होता है। इस मिट्टी को लहसुन के रस में बराबर मात्रा में मिला दें। अब इसे दिन में एक बार सफेद दाग वाले हिस्से में लगाएं। इस मिट्टी में पाया जाने वाला मिनरल तांबा आपकी त्वचा के पिगमेंटेशन को वापस लाने में मदद करता है।  

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)

अगली खबर