Malaika Arora's Belly Fat Exercise: मलाइका अरोड़ा ने बताया कैसे कम करें पेट की चर्बी, देखें उनका ये वीडियो

मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरत फिगर को बनाएं रखने के लिए काफी एक्सरसाइज करती है। मलाइका अरोड़ा की बताए गए एक्सरसाइज को करके आप अपने पेट की चर्बी को आसानी से दूर कर सकते हैं।

Malaika Arora belly fat exercise
Malaika Arora belly fat exercise 
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरत फिगर के लिए सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं
  • उनके एक्‍सरसाइज टिप्‍स बेली फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं

Actress Malaika Arora's Belly Fat Exercise: मलाइका अरोड़ा एक बेहद खूबसूरत अदाकारा हैं। अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैंस के बीच ब्यूटी टिप्स और फिटनेस टिप्स शेयर करती रहती हैं। यदि आप मोटापा और पेट की चर्बी को लेकर परेशान हैं, तो मलाइका अरोड़ा के बताए गए एक्सरसाइज को जरूर फॉलो करें।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको जिम में जाने की भी जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर में बैठकर अपने पेट की चर्बी को कुछ महीनों में ही गायब कर सकते हैं। आपको बता दें, कि इस एक्सरसाइज को करके आप अपने पेट की चर्बी को कम करने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ बनाएं रख सकते हैं। यदि आप वाकई में अपने पेट की चर्बी को कम करने की सोच रहे है, तो मलाइका अरोड़ा के बताए गए बेली फैट एक्सरसाइज को जरूर फॉलो करें। यहां आप बैली फैट एक्सरसाइज करने का सही तरीका जान सकते है।

Malaika Arora shares a video to reduce Belly Fat: 

बैली फैट एक्सरसाइज करने का तरीका

  • बैली फैट एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले अपने शरीर के वजन को अपने हथेली और एक पैर पर संतुलित कर लें।
  • अब अपने सिर को नीचे करते हुए दूसरे पैर को हवा में उठा लें।
  • अब अपने कंधे और सिर को उठाकर पीठ के बल पर लेट जाएं।
  • अब बाहों को कमर की लंबाई पर उठा ले और शरीर को अपने कूल्हे और पैरों पर हवा में संतुलित रखें।
  • यह एक्सरसाइज आप कुछ घंटे तक करें।

बाद में धीरे-धीरे अपने आपको पहले वाली स्थिति में लाने की कोशिश करें। यह एक्सरसाइज आपके पेट में जमी हुई चर्बी को कुछ ही महीनों में दूर कर आपके फिगर को बेहद खुबसूरत बना देगा। यह एक्सरसाइज आपको दिनभर तरोताजा बनाएं रख सकता है।

अगली खबर