पुरुषों के लिए ऐसे रामबाण है मिश्री, खाने के हैं ये 5 गजब के फायदे

हेल्थ
Updated Jan 29, 2018 | 18:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मिश्री को अक्‍सर प्रसाद में द‍िया जाता है। वैसे इसे खाने के तमाम फायदे भी हैं। जानेंगे तो आप भी जरूर खाया करेंगे मिश्री...

खांसी में तुरंत फायदा देती है मिश्री   |  तस्वीर साभार: BCCL

नई द‍िल्‍ली: मिश्री को रॉक शुगर भी कहा जाता है। दरअसल, शक्कर के जमे हुए कण को ही मिश्री कहते हैं। यानी यह मिठास का ही दूसरा नाम है। इसका उत्‍पादन मूलत: भारत और पर्श‍िया माना जाता है। स्‍वाद में मीठी होने की वजह से मिश्री को विशेषण के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है। मसलन किसी मीठी आावाज को कानों में मिश्री घोलने वाला कहा जाता है। खास बात ये है कि मिश्री खाने के तमाम फायदे भी हैं। 

भले ही इसे प्रसाद और माउथ फ्रेशनर के तौर पर ज्‍यादा प्रयोग किया जाता है लेकिन कई समस्‍याओं में मिश्री रामबाण का काम करती है। यहां जानें मिश्री के फायदे - 

1.  खांसी में तुरंत फायदा देती है मिश्री ​
गले में खराश महसूस हो या खांसी परेशान कर रही हो तो मिश्री इसे दूर करने में मदद करेगी। मिश्री का छोटा सा टुकड़ा मुंह में रखें। खांसी में आराम आने लगेगा। छोटे बच्‍चों को भी सर्दी से खांसी होने पर मिश्री दी जा सकती है। मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से भी आराम मिलेगा।

Also Read: ठंड में जरूर खाएं साग, इन वजहों से आपको नहीं होने देगा बीमार

2. मिश्री का पानी देगा गर्मी से आराम 
मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। तेज गर्मी में मिश्री का प्रयोग ठंडा ताजा पेय बनाने के लिए किया जाता है। एक गिलास पानी में मिश्री को मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही एनर्जी भी प्राप्‍त होती है। 

Also Read: वजन कम करता है पॉप कॉर्न, खाने से नहीं होंगी ये बीमारियां

3. हीमोग्लोबिन का स्‍तर ठीक करे 
माना जाता है कि गर्म दूध में केसर और मिश्री मिलाकर पीने से शरीर में शक्ति और स्फूर्ति आती है। साथ ही शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्र भी बढ़ती है जिससे त्‍वचा में कांति आती है। यह दूध यौन दुर्बलता दूर करने वाला भी माना जाता है। 

Also Read: 30 द‍िन के ल‍िए छोड़ दें मीठा खाना, द‍िखेंगे ये 7 बदलाव

4. हाथ और पैरों की जलन दूर करे
मक्खन और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से हाथ-पैरों की जलन दूर होती है। दोनों ही चीजें ठंडक देने वाली मानी जाती है। खाने में माखन-मिश्री का मिश्रण भी इसी वजह से लिया जाता है। 

5. मुंह के छाले दूर करे 
मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को लगाने पर छाले जल्‍दी ही दूर हो जाएंगे। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर