Monsoon health tips: मानूसन में बारिश का मजा लेते हुए ऐसे बचें फ्लू से, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय  

हेल्थ
Updated Jul 26, 2018 | 20:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Monsoon health tips-Baarish se bachav: फ्लू का संक्रमण से छोटे बच्‍चों और बुजुर्गो को परेशानी हो सकती है। मानसून का आनंद लेने के साथ-साथ खुद को स्वस्थ रखना भी जरूर है। आइये जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है। 

flu
flu  |  तस्वीर साभार: Thinkstock

नई दिल्ली, भारत में मानसून अपने साथ फ्लू जैसी बीमारियां भी लेकर आता है। इस मौसम में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क भी फ्लू का शिकार होते हैं। इसके अलावा बार-बार बदलते तापमान का भी शरीर पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए मानसून का आनंद लेने के साथ-साथ खुद को स्वस्थ रखना भी जरूर है। 

फ्लू का संक्रमण हालांकि जानलेवा नहीं होता, लेकिन छोटे बच्चों और बुजुर्गो में इसके कारण कई समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर उन लोगों पर इसका बुरा असर पड़ता है, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली/इम्यून सिस्टम कमजोर हो।

मानसून में होने वाला फ्लू दो सप्ताह में ठीक हो जाता है, लेकिन कुछ समय के लिए इसके लक्षण बहुत ज्यादा परेशान कर सकते हैं। इसके कुछ आम लक्षण हैं- तेज बुखार, पसीना आना, कंपकंपी छूटना, लगातार खांसी, नाक बहना, शरीर में दर्द, त्वचा पर रैश वगैरह।
 

Also read: महिलाओं की इन 5 तकलीफों को चुटकियों में दूर करे कसूरी मेथी, ऐसे करें सेवन

इन तरीको से बच सकते हैं फ्लू से 
इस सीजन में अपने आप को संक्रमण से बचाएं। जिन चीजों को लोग ज्यादा छूते हैं, वहां पर रोग के जीवाणु बहुत जल्दी पनपते हैं। हवा के जरिए भी सांस से ये जीवाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल जाते हैं। लेकिन सावधानी बरतने से फ्लू की संभावना को कम किया जा सकता है।

खाना खाने से पहले हाथ धोएं 
ऐसा करना बेहद जरूरी है, क्योंकि ये जीवाणु शारीरिक संपर्क से फैलते हैं। नियमित रूप से व्यायाम करें, इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है। 

Also read: 36 से 28 इंच करनी है कमर, इन योगासन का रुटीन बढ़ता वजन देगा रोक

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

ढ़ेर सारा पानी पीने के साथ ही सेहतमंद और पोषक आहार लें। स्वास्थ्यप्रद भोजन खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। इन्फ्लुएंजा से बचने के लिए वैक्सीन उपलब्ध है, लेकिन यह उन्हीं लोगों को देनी चाहिए जिनमें संक्रमण की आशंका अधिक हो।

बुखार होने पर दवाई खाएं 
बुखार और शरीर के दर्द को कम करने के लिए दवाएं ली जा सकती हैं। कफ ड्रॉप खांसी से राहत देते हैं, लेकिन अगर लक्षण बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें।

मानसून में सेकेंडरी इन्फेक्शन भी हो सकता है। आराम करें, कम से कम 8 घंटे की नींद लें। मानसून फ्लू के संक्रमण को ठीक करने के लिए आराम करना बहुत जरूरी है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर