Health Tips: 67 साल की उम्र में ऋतिक की मां पिंकी रोशन ऐसे रखती हैं खुद को फिट, सुबह उठकर करती हैं पुशअप्‍स

Pinky Roshan Exercise Tips: 67 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन खुद के फिटनेस ने बेहद ध्यान देती हैं। इसके लिए वे सुबह से ही कड़ी मेहनत करती हैं। एक्सरसाइज से लेकर योगा तक नियमित रूप से करती हैं।

pinky roshan health tips
health yoga tips  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 67 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन खुद को इतना मेंटेन और फिट रखती हैं कि कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है
  • इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा समय जिम में देती हैं
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अपनी एक्सरसाइज की हर फोटो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं

Pinky Roshan Health Care Tips: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वे अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी एक्सरसाइज व वर्कआउट में देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ऋतिक रोशन से भी ज्यादा उनकी मां पिंकी रोशन उनसे भी बड़ी फिटनेस फ्रीक हैं। 67 साल की उम्र में भी ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन खुद को इतना मेंटेन और फिट रखती हैं कि कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा समय जिम में देती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में अपनी एक्सरसाइज की हर फोटो अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी फिटनेस की फोटोस व वीडियो से भरा पड़ा है। उनकी एक्सरसाइज को लेकर इस तरह की दीवानगी के फैंस कायल है। खास बात यह है कि वह अपने वर्कआउट फैशन को पूरी तरह इंजॉय करती हैं, तो आइए जानते हैं उनकी फिटनेस के राज के बारे में।

Also Read- Nail Fungus: नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन को न करें इग्नोर, हो सकता है गंभीर रोग, जानिए कारण और उपचार

पुशअप्‍स के हैं कई फायदे
फिट रहने के लिए पिंकी रोशन पुशअप करती हैं। पुशअप करने के कई फायदे हैं। इसे करने से शरीर की सभी मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं। इससे शरीर के ऊपरी हिस्सा मजबूत होता है। यह सबसे बेहतरीन और आसान एक्सरसाइज है। इसे करने से न केवल वेट लॉस होता है, बल्कि यह पूरे शरीर के लिए फायदेमंद है।

Also Read- Ginger Juice Benefits: अदरक को माना जाता है सुपरफूड, एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इसका रस पीने के फायदे

जरूर करें योगा
पुश अप व किक बॉक्सिंग के अलावा पिंकी रोशन योगा पर भी विशेष ध्यान देती हैं। शरीर, मन व मस्तिष्क के लिए वे रोजाना सुबह उठकर योगा करती हैं। इम्यूनिटी बढ़ने और तनाव मुक्त रहने के लिए योगा सबसे बेहतर है। अगर नियमित रूप से योगा किया जाए तो यह शारीरिक और मानसिक तौर पर व्यक्ति को हमेशा स्वस्थ रखता है। पिंकी रोशन का मानना है कि सिर्फ फिट रहने के लिए एक्सरसाइज जिम जाना ही जरूरी नहीं है। इसके लिए योगा भी उतना जरूरी है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी योगा की कई वीडियो और फोटो डालती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर