Weight Loss: बिना डाइट प्‍लान फॉलो किए इस लड़की ने घटाया 19 KG वजन, 72 KG था इसका वजन 

हेल्थ
Updated Jul 09, 2018 | 20:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Weight loss stories:  कृति उन लड़कियों में से एक थीं, जिनके शरीर के बदलते हार्मोन्‍स उन्‍हें मोटापे का शिकार बना रहे थे। कृति ने 22 साल की उम्र में लगभग 19 किलो वजन घटाया। इसके लिए उन्‍होंने क्‍या क्‍या किया आइये जानते हैं।  

real weight loss story
real weight loss story 

नई दिल्‍ली: किसी भी लड़की के लिए हार्मोनल बदलाव किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं होता। ऐसे में शरीर का वजन अपने आप ही बढ़ने लगता है, जो बाद में तनाव का कारण बनता है। 22 साल की कृति भी उन्‍हीं लड़कियों में से एक थीं, जिनके शरीर के बदलते हार्मोन्‍स उन्‍हें मोटापे का शिकार बना रहे थे। अपने वजन को लेकर कृति बेहद तनाव में थीं। 

22 वर्षों में उनका वजन 72 किलो तक पहुंच गया था। मगर, उनकी मां ने उनका साथ दिया और उन्‍हें डांस क्‍लास ज्‍वॉइन करवाई जिससे कृति की जिंदगी ही बदल गई। 

आपको जानकर विश्‍वास नहीं होगा कि कृति ने बिना डाइट प्लान बदले 19 किलो तक वजन घटाया। आइये जानते हैं उन्‍होंने यह सब कैसे किया...  

Also read: Weight loss stories: 3 महीने देसी घी खा कर इस लड़के ने घटाया 18 किलो वजन, पढ़ें डाइट चार्ट

वेट लॉस करने के लिए ये कृति की लाइफस्‍टाइल 

ब्रेकफास्‍ट: कृति सुबह नाश्‍ते में अंडे, रातभर भीगे हुए ओट्स, फल और दलिया खाती थीं। 

दोपहर का भोजन: कटोराभर सलाद के साथ रोटी/मछली और चावल। इसके साथ छाछ लेती थी। 

डिनर: दाल- चावल/ग्रिल्ड चिकन के साथ कटोरा भर पालक/सब्जी, अंडे/चिकन, चावल और सोने से पहले एक गिलास दूध।  

Also read: रोज सुबह पिएं प्‍याज की चाय, शरीर में होंगे ये चमत्‍कारी बदलाव 

स्नैक्स : फल/ ड्राय फ्रूट्स/ प्रोटीन बार/स्‍मूदी और नारियल का पानी लेती थी। प्री-वर्कआउट ड्रिंक के रूप में ब्लैक कॉफी और और वर्क आउट के बाद प्रोटीन शेक पती थी। 

कैसा होता था वर्कआउट: फिट रहने के लिए वह डांस करती थी। इसके साथ ही वह तीन दिन स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग और दो दिन कार्डियो करती थी। संडे के दिन योगा और मेडिटेशन करती थी, जिससे उनका मन और बॉडी शांत हो सके। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर