Sania Mirza Weight Loss: सानिया मिर्जा ने डिलीवरी के बाद घटाया 22 किलो वजन, चार महीने में किया ये काम

हेल्थ
Updated Mar 19, 2019 | 11:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sania Mirza Weight Loss: सानिया मिर्जा ने डिलीवरी के बाद चार महीने में 22 किलो वजन घटाया। सानिया ने खुद स्वीकार किया है कि वेट कम करना आसान नहीं, लेकिन मुश्किम काम भी नहीं है।

Sania Mirza
Sania Mirza 

Weight Loss Regime By Sania Mirza: टेनिस प्लेयर सनिया मिर्जा( Sania Mirza) ने अपने वेट लॉस जर्नी को देखते हुए लोगों को समझना चाहिए कि वेट लॉस करना सेलिब्रिटीज के लिए भी बहुत मुश्किल काम होता है, लेकिन मेहनत और लगन के बल पर इसे कम करते हैं।

बता दें कि करीना ने तैमूर को जन्म देने के कुछ महीनों बाद ही फिल्म वीरे दी वेडिंग में काम किया और इस टाइम तक पूरी तरह से ट्रांसफार्म हो चुकी थीं। ऐसा ही कुछ चार महीनों में सानिया मिर्जा ने भी कर दिखाया। अपने डिलीवरी के बाद उन्होंने चार महीने में 22 किलो वजन कम किया है। आइए जानते हैं उनका वेट लॉस का सफर।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mirzasaniar) on

प्रेग्नेंसी के बाद सानिया का वर्कआउट रुटीन
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद वेट लॉस जर्नी काफी कठीन रही। आम लोगों को भी यह समझ लेना होगा कि हर सिलेब्रिटी चाकू के जरिये अपना वेट कम नहीं करता बल्कि इसके लिए वह बहुत कठिन परिश्रम करता है। वेट लॉस और फिटनेस के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है और तब जाकर उन्होंने पहले से भी परफेक्ट फिगर पाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mirzasaniar) on

कार्डियो और एक घंटे किक बॉक्सिंग से घटाया वजन
सानिया प्रेग्नेंसी से पहले दो सर्जरी करा चुकी हैं और जानती थी की डिलीवरी के बाद उनकी फिटनेस बहुत मायने रखेगी। इसलिए उन्होंने बच्चे को जन्म देने के बाद जिम ज्वाइन किया और उन्होंने हर दिन करीब चार घंटे तक जमकर पसीने बहाएं। सानिया इन चार घंटों में हर दिन 100 मिनट कार्डियो और एक घंटे किक बॉक्सिंग करती हैं। इसके बाद अगले एक घंटे वह पिलेट्स करती हैं। सानिया अपने पूरी मेहनत के साथ शरीर को वापस फिट करने में लगी रहीं। एक स्पोर्ट्स पर्सन होने के नाते उन्हें फिटनेस की महत्तव पता है। चार घंटो में दो घंटे वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग  सुबह में और शाम को कार्डियो और पॉलिमेट्रिक एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा सानिया कई कोर एक्सरसाइज भी करती हैं।

 
A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on

कैसी है डाइट
सानिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके आसपास के लोगों ने उन्हें हमेशा कहा कि उनकी लाइफ बच्चे के जन्म के बाद पूरी तरह से बदल जाएगी। सानिया ने कहा कि यह सच है कि बच्चे के जन्म के बाद काफी कुछ बदला गया। अब वह एक मां हैं। जब वह प्रेग्नेंट थी तो बहुत कुछ नहीं कर सकती थीं और जो भी खाना चाहती थीं वो खाती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। पोस्ट डिलीवरी सानीया एक सख्त डाइट फॉलो कर रही हैं। हेल्दी डाइट के बल पर ही उन्होंने चार महीने में 22 किलो वजन कम किया है। सानिया ने बताया कि वह प्रेग्नेंसी के दौरान और इसके बाद के सारे फेज को एन्जॉय कर रहीं हैं। 

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

अगली खबर