लक्षण दिखने से पहले ही किडनी का 70% भाग हो जाता है खराब, इलाज में बिल्कुल न करें देरी

किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। विशेषज्ञों के अध्ययन से पता चला है, कि 70% किडनी खराब होने के लक्षण दिखना शुरू होता है। 

Kidney
Kidney 
मुख्य बातें
  • किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा होता है
  • किडनी हमारे शरीर में विषाक्त चीजों को बाहर निकालने का काम करता है
  • हमारे शरीर में 70% किडनी में खराबी आने के बाद इनके लक्षण सामने आते है

आज हमारे देश में किडनी दिवस मनाया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस बार इंटरनेशनल सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी ने वर्ल्ड किडनी डे की थीम एक विशेष प्रकार से रखी है।

जिसमें किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर अपने अध्ययन से प्राप्त की हुई जानकारियां दी है। किडनी मानव शरीर का एक अहम हिस्सा होता है। यदि किडनी में थोड़ी हुई गड़बड़ी हो जाए, तो यह गंभीर बीमारी का रूप लेने के साथ-साथ मौत का भी कारण बन सकता हैं। यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करने के साथ-साथ शरीर में पानी का संतुलन, अम्ल और क्षार का संतुलन, खून में दबाव का नियंत्रण और हड्डियों को मजबूत बनाने जैसा कार्य करता हैं।

आपको क्या आपको पता है, कि 70% खराब होने के बाद किडनी के लक्षण हमारे सामने आते है। हाल में कोकिलाबेन अस्पताल के डॉ. शरद सेठ ने अपने अध्ययन से बताया है कि हमारे शरीर में 70% किडनी खराब होने के बाद ही लक्षण दिखने शुरू होते है। जिसे जाने के बाद हमें उनका तुरंत इलाज करवाना चाहिए।

अमर उजाला के अनुसार यूपी में स्थित राम मनोहर लोहिया आयुर्वैदिक संस्थान के किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ, डॉक्टर ईश्वर राम ध्याल ने बताया है, कि किडनी में लाखों छोटे-छोटे फिल्टर होते हैं, जिन्हें फ्रॉम कहते है। जब यह खराब हो जाते है, तो वह शरीर में काम करना बंद कर देते है। 

जिससे हमारा किडनी रक्त साफ करना बंद कर देता है और वह तेजी से खराब हो जाता है। हाल में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि बच्चों में किडनी रोग की समस्या काफी तेजी से बढ़ रही है। बहुत सारे बच्चों में  किडनी से संबंधित लक्षण जन्मजात भी होते है।

अगली खबर