गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाएं सावधान, करना पड़ सकता है इन समस्याओं का सामना

ठंड में अधिकांश लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। लेकिन गर्म पानी से नहाने से शरीर को फायदे के साथ-साथ कई नुकसान भी हो सकते हैं

Representative Image (Image- iStock)
Representative Image (Image- iStock) 
मुख्य बातें
  • गर्म पानी से नहाने से हो सकते हैं रैशेज या एलर्जी।
  • गर्म पानी बना सकती है आपकी त्वचा को रूखा।
  • गर्म पानी से नहाने से त्वचा पर आती हैं झुर्रियां।

सर्दियों का मौसम आते ही लोग इससे बचने के तमाम तरीके अपनाने लगते हैं। इस मौसम में गर्म पानी से नहाना भला किसे पसंद नहीं होगा। गर्म पानी से नहाने से शरीर की सारी थकान दूर हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है, अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा पर बहुत जल्द झुर्रियां भी आ सकती है? इतना ही नहीं इससे कई अन्य नुकसान भी हो सकते है। आइए आज हम आपको बताते हैं गर्म पानी से नहाने के नुकसान के बारे में।

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

1. त्वचा की कोशिकाएं हो सकती हैं डैमेज

एक्सपर्ट के अनुसार गर्म पानी से किरेटिन कोशिकाएं डैमेज हो सकती हैं। अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा से मॉइस्‍चराइजर खत्म हो जाता है। जिससे आपकी त्वचा की चमक कम हो सकती है।

2. स्किन हो सकती है डैमेज

अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा में मौजूद मॉइस्‍चराइजर खत्म हो जाता है। गर्म पानी आपकी त्वचा को डैमेज कर सकता है। रोजाना गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा में रैशेज, एग्जिमा, पिंपल्स या इचिंग जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

3. त्वचा के छिद्रों को बढ़ा सकता है

एक्सपर्ट के अनुसार अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वचा के छिद्र काफी बड़े हो सकते हैं। ऐसा होने से आपकी त्वचा के अंदर धूल मिट्टी आसानी से अंदर जाकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

Also Read: नहाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां? पहुंच सकता है स्किन व बालों को नुकसान

4. रक्तचाप बढ़ सकता है

एक्सपर्ट के अनुसार अधिक गर्म पानी से नहाने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन काफी तेजी से होता है। तेज ब्लड सर्कुलेशन ब्लड प्रेशर की समस्याओं को बढ़ा सकता है।

5. जलन और रेडनेस की समस्या

एक्सपर्ट के अनुसार अधिक गर्म पानी से नहाने से शरीर जल सकता है या फिर शरीर में रेडनेस यानि लाल-लाल रैशेज जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार हमें हमेशा नॉरमल वॉटर यानि बॉडी टेंपरेचर वाले पानी से नहाना चाहिए।

नहाने के लिए ऐसे पानी का करें इस्तेमाल

  • एक्सपर्ट के अनुसार नहाने से पहले हमें पानी का टेंपरेचर जरूर जांच करना चाहिए।
  • यदि पानी अधिक गर्म हो, तो उसे बॉडी टेंपरेचर के बराबर होने के बाद ही नहाएं। 
  • यदि आपके जोड़ों में दर्द की समस्या है, तो आप गर्म और ठंडे पानी को मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से आपको दर्द में आराम मिल सकता हैं।
  • गर्म पानी से नहाते समय बॉडी को हमेशा हल्के हाथों से स्क्रब करके नहाएं। ऐसा करने से आपके बॉडी में बैठा धूल आसानी से हट जाता है।

इसके साथ ही ज्यादा देर तक नहाना भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल ज्यादा देर तक नहाने से बॉडी से निकलने वाले नैचुरल ऑयल्स को नुकसान होता है और नमी खोने लगती है। नहाने में सिर्फ 10 मिनट का वक्त लगाना चाहिए।

अगली खबर