benefits of sleeping naked : बिना कपड़ों के सोने से स्किन चमकदार बनने समेत होते हैं ये गजब के फायदे, जानिए वजह

Health benefits of sleeping naked पूरे दिन पर टाइट फिटिंग के कपड़े पहने रहने से मसल्स में खिंचाव आ जाता है। मगर बिना कपड़ों के सोने से शरीर को आराम मिलता है। इससे तनाव कम होता है। जिससे बॉडी हील करती है।

Health Tips: बिना कपड़ों के सोने के फायदे (pic: Istock)
Health Tips: बिना कपड़ों के सोने के फायदे (pic: Istock) 
मुख्य बातें
  • बिना कपड़ों के सोने से बॉडी रिलैक्स होती है।
  • दिमागी उलझन और थकान को कम करने में भी ये प्रक्रिया कारगर है।
  • सोते समय कपड़े न पहनने से नसों का​ खिंचाव कम होता है।

सोते समय जितने हल्के कपड़े पहनकर सोया जाए उतना ही अच्छा रहता है। इससे बॉडी को आराम मिलता है, लेकिन क्या आपको प​ता है कि बिना कपड़ों के सोना इससे भी ज्यादा फायदेमंद होता है। मेडिकल साइंस के अनुसार बिना कपड़ों के सोने से शरीर ज्यादा रिलैक्स होता है। जिसकी वजह से तनाव कम होता है। ऐसा करने से दूसरी फायदे भी होते हैं।

स्किन बनती है चमकदार

पर्याप्त नींद एक स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए बहुत जरूरी होती है। पूरे दिन की गतिविधि के बाद आपके शरीर की तरह, आपकी त्वचा को आराम करने की आवश्यकता होती है। कई रिचर्स में पाया गया कि बिना कपड़ों के सोने से पर्याप्त नींद आती है। इसमें स्किन को ठीक होने और तरोताजा होने में समय मिलता है, जिससे स्किन चमकदार बनती है।

बढ़ती है फर्टिलिटी

अक्सर टाइट-फिटिंग अंडरवियर पहनने से शरीर में गर्मी पैदा होती हैं जिससे फर्टिलिटी की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ऐसे में बिना कपड़ों के सोने से प्राइवेट अंगों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और खिंचाव कम होता है। इससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है। 

मेटाबॉलिज्म होता है बेहतर

जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है तो उसका शरीर और ग्रंथियां एड्रेनालाईन और कोर्टिसोल छोड़ती हैं, जिससे रक्तप्रवाह में ग्लूकोज रिलीज होती है। इससे अक्सर वजन बढ़ जाता है। वहीं अगर कोई बिना कपड़ों के सोता है तो उसे गहरी नींद आती है। जिससे तनाव कम होता है और बदले में वजन घटाने में सहायता मिलती है।

तनाव होता है कम

अध्ययनों में पाया गया है कि बिना कपड़ों के सोने से नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। इससे मस्तिष्क से निकलने वाले विषैले प्रोटीन कम होते हैं। यह शरीर में तनाव के स्तर को कम करता है। इतना ही नहीं ये आपकी नसों को शांत करने में भी मदद कर सकता है।

बढ़ाता है आत्मविश्वास

बिना कपड़ों के सोने से ये दिमाग को पॉजिटिव सिग्नल देता है। जिसकी वजह से आप अच्छा फील करते हैं। ये दिमाग में डोपामाइन नामक केमिकल को भी रिलीज करता है, जिससे खुशी का एहसास होता है। यह व्यक्ति में आत्मविश्वास जगाने में भी मदद करता है।
 

अगली खबर