Soaked Munakka benefits : गर्मी में रोजाना खाएं भीगे हुए मुनक्के, शरीर की इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Soaked Munakka benefits :भीगे हुए मुनक्कों का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर की जा सकती हैं। यह शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के साथ-साथ आंखों की कमजोरी को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है। इसके साथ ही भीगे हुए मुनक्के के सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे हो सकते हैं।

Soaked Munakka
Soaked Munakka Benefits 
मुख्य बातें
  • आंखों की रोशनी बढ़ाए भीगे मुनक्के
  • भीगे मुनक्के से शरीर का वजन करें कम
  • कब्ज से राहत दिलाए भीगा हुआ मुनक्का

Soaked Munakka benefits : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट नियमित रूप से मुनक्के खाने की सलाह देते हैं। हालांकि गर्मियों में इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर काफी गर्म होती है। लेकिन अगर गर्मी में मुनक्का भीगोकर खाया जाए, तो यह सेहत को कई लाभ दे सकते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही वजन भी कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं, नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्के का सेवन करने से बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है। साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में भी प्रभावी होता है।

पढ़ें- 03 अंक वालों के व्यवसाय में उन्नति है, जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन

भीगे मुनक्के खाने के फायदे

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद

भीगे हुए मनुक्के का सेवन करने से आंखों की रोशनी बेहतर की जा सकती है। दरअसल, मुनक्के में विटामिन ए, एंटीऑक्सीडेंट और बीटा-केरोटीन पाया जाता है, जो आंखों की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। नियमित रूप से भीगे मुनक्के को अपने आहार में शामिल करने से आप मोतियाबिंद, आंखों की कमजोर रोशनी इत्यादि से बच सकते हैं।

वजन को घटाने में असरदाऱ

भीगे हुए मुनक्के का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन को कम कर सकते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए मुनक्के का सेवन करते हैं, तो इससे बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।

कब्ज से दिलाए राहत

मुनक्के का सेवन करने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। भीगे हुए मुनक्के में फाइबर की अधिकता होती है। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके सेवन से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। साथ ही यह गैस की समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से भीगे मुनक्के का सेवन करते हैं, तो पेट से जुड़ी परेशानी काफी कम होती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगली खबर